Let’s travel together.

अच्छी सड़क का पैसा बसूल रहे तो सड़क पर मवेशी क्यों 

0 265

क्यों सामाजिक संस्था टीम पहल को दुघर्टना रोकने के लिए आगे आना पड़ा,कलेक्टर के आदेश हवा में उड़े
विनोद साहू बाड़ी रायसेन

भोपाल जबलपुर हाईवे उन्नयन होकर फोरलेन में तब्दील हो गया महज दो पहिया वाहनों को छोड़कर हर वाहन से अधिकतम टोल टैक्स बसूला जाता उसके बावजूद भी सड़क पर चलने वाले वाहनों को सुकून नहीं । यह हाईवे बैसे भी घटिया निर्माण के चलते इसकी गूँज संसद तक में सासंद उदयप्रताप राव उठा चुके हैं लेकिन कोई लाभ नहीं हुआँ जगह जगह सड़क की दरारें जहाँ दो पहिया वाहन चालकों को घायल कर रही हैं बहीं सड़क पर बैठे मवेशी वाहन चालकों को मुसीबत में डाल रही हैं।

एक दर्जन से अधिक गायों की सड़क दुर्घटना में कम्प्यूटर बाबा के हठ से प्रशासन ने किए खोखले वायदे
15 सितंबर 2022 को कम्प्यूटर बाबा ने रात्रि में सफर करते समय सुल्तानपुर थाने की सीमा में एक दर्जन से अधिक गायों की सड़क दुर्घटना में मौत पर बबाल मचाते हुए बहीं सड़क पर धरने पर बैठ गए नतीजतन रायसेन एसपी कलेक्टर ने उन्हें आश्वासन दिया और धरने से उठाया मुख्यालय पहुँचकर उन्होंने अपने कार्यालय से जिले की सभी नगरीय निकाय व ग्राम पंचायतों को आदेश जारी किए की जिस जगह गाय की सड़क दुघर्टना में मृत्यु होगी उस नगर पालिका नगर पंचायत ग्राम पंचायत के ऊपर कार्यवाही की जायेगी।
लेकिन समस्या आज भी जस की तस है ।

टीम पहल की शानदार मुहिम
रायसेन जिले में ही नहीं टीम पहल आज हर उस व्यक्ति के दिल में जगह बना चुकी जिन्हें इस क्षेत्र में मदद की जरूरत पड़ी । कोरोनाकाल में आने जाने बालों के भोजन गंतव्य तक छोड़ना और आर्थिक मदद करने से टीम पहल दूर दूर तक लोगों के दिल में बस चुकी । ऐसा कोई काम नहीं जिसे टीम पहल ने लगन से न किया हो । वृद्धावस्था के बुजुर्गों की सेवा के लिए सर्मपित टीम पहल ने अनुकरणीय उदाहरण पेश किया। लेकिन गोसेवा के लिए भी सर्मपित टीम ने उत्कृष्ट कार्य किया।
हाईवे पर लगाया रेडियम युक्त संकेत चिंह
टीम पहल ने रोज रोज सड़क दुघर्टनाओं में घायल मवेशियों को बचाने के लिए एक रेडियम से शाइन वोड बनाकर संभावित गायों के बैठने की आशंकाओं के स्थान पर लगाकर रात्रि में वाहन चालकों को सचेत करने की पहल की जिसकी सर्वत्र सराहना की जा रही ।
बड़ा सबाल
एमपीआरडीसी (मध्यप्रदेश रोड़ डबलपमेंट कारपोरेशन) क्या महज धन ऊगाही के लिए रह गया जो भारी भरकम टोल टैक्स बसूलने के बावजूद वाहन चालकों को सुविधाएं नहीं दे रहा ।
आनेवाली मध्यप्रदेश की सरकार से अपेक्षा रखते हैं कि अगर सड़क से गायों को नहीं हटा सकती तो टोल टैक्स बसूलना बंद कर दे । क्योंकि आज के दौर में चार पहिया और दस पहिया वाहन आधुनिक तकनीक से युक्त हैं और अगर ऐसे ही बेलगाड़ी की रफ्तार से चलने को मजबूर होगे तो टोल टैक्स काहे का..

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दिव्य चिंतन:: सरकारी स्कूलों में घंटी बज रही है…क्या यह चेतावनी की आख़िरी घंटी है ?-हरीश मिश्र      |     मिशन वन क्लब वन डायलिसिस” के अंतर्गत विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित     |     अनैतिक गतिविधियों पर लगेगी लगाम चलेगा कानून का राज – थाना प्रभारी शर्मा     |     सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |     किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हुई कांग्रेस,ट्रैक्टर रैली के साथ धरना प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है : त्रिपुरा मुख्यमंत्री डॉ. साहा     |     त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया अभिनंदन     |     कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ धरसीवा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल     |     मध्यप्रदेश की पाठशालाओं का महासम्मेलन “आओ चलें पाठशाला” ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न     |     आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम है जमुनिया, भैरव बाबा से ठाकुर बाबा तक गूंजती है श्रद्धा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811