सुरेन्द्र जैन धरसीवा
सिलयारी पुलिस चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम निनवा में मातर के दिन दो नाबालिगों सहित 6 हत्यारों ने एक युवक की चाकू से निर्मम हत्या कर दी मामले में चौकी पुलिस ने सभी छह हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है ।
जानकारी के मुताबिक 15 नबंवर को निनवा गांव में मातर का कार्यक्रम था जिसमें मातर देखने मयंक भारती भी दैहान पारा निनवा गया हुआ था। शाम करीबन 6.30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर मयंक भारती को गांव के ही राहुल वर्मा, रमाकांत साहू, सुमित साहू एवं उसके अन्य साथियों ने मिलकर हाथ मुक्का से मारकर अधमरा कर दिया लेकिन इससे भी उन्हें संतुष्टि नहीं मिली और फिर अपने पास रखे चाकू से उसके शरीर पर ताबड़तोड़ वार किये जिससे उसकी मौत हो गई।
मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर की गिरफ्तारी
पुलिस ने प्रार्थी मृतक के भाई मालिक राम वर्मा की रिपोर्ट अपराध क्रमांक 547/23 धारा 147, 148, 149, 302 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेेेेचना मेंं लिया और आरोपी रामाकांत साहू पिता रामेश्वर साहू उम्र 19 साल निवासी ग्राम निनवा धरसींवा रायपुर राहुल वर्मा पिता कृष्ण कुमार वर्मा उम्र 23 साल निवासी ग्राम निनवा सुमीत साहू पिता सुनील साहू उम्र 25 साल निवासी ग्राम निनवा मुकेश साहू पिता अशोक साहू उम्र 20 साल निवासी ग्राम निनवा एवं दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Next Post