रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन
जिले की भोजपुर विधानसभा की मंडीदीप नगर पालिका के वार्ड 25 सिमराई के पास स्थित है। श्री संकट मोचन सिद्ध जाखला धाम हनुमान मंदिर जहां पर प्रति मंगलवार और शनिवार हवन के साथ महाआरती का आयोजन किया जाता है। जिसमे आज पास के भजन शामिल होते हैं।इस मंदिर की विशेषता है की जो भी भक्त एक बार बाबा के दरबार में दर्शन करने पहुंचता है।उसकी मन मांगी मनोकामना पूर्ण होती है जो भी सच्चे मन से प्रभु का स्मरण करता है। उसकी हर मनोकामना पूर्ण बाबा करते है मंदिर के पुजारी श्री ब्रज किशोर शर्मा जी बताते है। की जो भी भक्त प्रभु श्री राम के प्राण प्यारे हनुमान जी महाराज के दर्शन प्रति मंगलवार और शनिवार करता है उसके सारे कष्ट प्रभु हर लेते है। इस मंदिर में जबसे में पूजा अर्चना कर रहा हु तब से देखता आ रहा हु की दिन ब दिन विकास हो रहा है मंदिर से जुड़े भक्त तन मन और धन से बाबा के दरबार में सेवा देते है। मंदिर में बाबा के दर्शन करने भक्त आस पास सहित दूर दूर से आते है। वही 4 महीने से रामायण का पाठ 24 घंटे जारी है यह सब भक्तो के सहयोग से किया जा रहा है। भव्य मंदिर का निर्माण भी प्रगति पर है मेरा सभी बाबा के भक्तो से आग्रह है।की इस पुनीत कार्य में तन मन धन से सहयोग करे जिससे यह भव्य और विशाल बन सके राम राम कहिए सदा सुखी रहिए इस नाम के उच्चारण मात्र से प्रभु आपके सभी कष्ट का निवारण करते है। प्रति मंगलवार को रात्रि आरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है।