Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल सोमबार 06 नवम्बर 2023

0 79

मेष राशि –  शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं. भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुधार आएगा. ननिहाल पक्ष से संबंधों में सुधार आएगा आप अपने जीवन में ऐसे कार्य करें, जिनसे गरीब एवं असहाय लोगों कि मदद हो. कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है. आपका प्यार भरा रोमांटिक अंदाज दाम्पत्य जीवन को नव तरंग से भर देगा. स्टूडेंट्स को कम्पटीटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिल सकता है.पार्टनर सेकोई सरप्राइज मिल सकता है. जीवन साथी के साथ कहीं बाहर खाने जा सकते हैं. प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया है. आज घंटों बातों में समय लगाएंगे जिससे रिश्ता बढ़िया होगा.

वृष राशि – आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा. आज आपको कोई शारीरिक कष्ट हुआ, तो तुरंत डॉक्टरी सलाह अवश्य ले, नहीं तो भविष्य में वह कोई भयंकर बीमारी का रूप ले सकता है. यदि आज आप किसी रिश्तेदार के साथ लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो बहुत ही सावधानी से करें, क्योंकि इससे आपके दोस्तों के बीच दरार पड़ सकती है. जीवनसाथी की तरक्की देख आज आपका मन प्रसन्न होगा. रोजगार की दिशा में जो लोग प्रयास कर रहे हैं, उनको आज आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी. शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत बढ़िया तरीके से आगे बढ़ेगा. अगर आपके बीच कोई समस्या थी तो आज वह दूर हो जाएगी क्योंकि आपकी बातचीत से मामला हल होगा. प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को रोमांस के साथ दिन बिताने  का मौका मिलेगा.

मिथुन राशि –रुके हुए कार्यों को पूरा करने में किसी से ली गयी सलाह कारगर साबित होगी. दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आयेंगी. बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे. छात्रों के लिए सफलता के नए दरवाजे खुले नजर आयेंगे. बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा. लोहे का बिजनेस करने वालों के व्यापार में बढ़ोतरी होगी. लवमेट्स की तरफ से आपके मन पसंद का कुछ उपहार मिलेगा. शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव की रेखाएं देखने को मिलेंगी. सावधानी रखकर मामले को सुलझाने की कोशिश करें. प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान मध्यम रहेगा.

कर्क राशि – बंधुओं का सहयोग मिलेगा. पैसों से जुड़े मामले में सफलता मिलेगी. नई संपत्ति खरीदने का मन बनेगा. पार्टनर पर क्रोध करने से बचें. उनकी किसी बात से गुस्सा हो सकते हैं. आपका रिश्ता बिगड़ सकता है. आपकी सेहत अच्छी रहेगी. नियमित रूप से कसरत करना ना छोड़ें. कोई पुराना दुश्मन सामने आ सकता है. किसी पर ज्यादा भरोसा न करें. कोई अपना ही धोखा दे सकता है.  आर्थिक दृष्टिकोण से सफलता दायक रहेगा. आज आपको अपने किसी कानूनी वाद विवाद के लिए कोर्ट के चक्कर काटने पड़ सकते हैं. आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जिस भी नए काम को करेंगे, उसमें सफलता अवश्य प्राप्त करेंगे. नौकरी कर रहे जातकों को आज अधिकारियों से बहस में नहीं पड़ना है, नहीं तो वह आपके प्रमोशन व वेतन वृद्धि में बाधा डाल बन सकते हैं. शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में प्रेम और रोमांस रहेगा. रिश्ते में ईमानदारी रखेंगे. प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा. आपको अपने प्रिय से मिलने और खुलकर बात करने का मौका मिलेगा.

कन्या राशि – अपने सोचे हुये कार्यों को जल्दी पूरा कर लेंगे. इस राशि के वकील वर्ग के लोगों को किसी पुराने क्लाइंट से धन लाभ होगा. कार्यों में बड़े भाई का सहयोग मिलता रहेगा. इस राशि की महिलाएं अपना कार्य समय से पहले पूरा करने में सफल होगी, जिससे उन्हें रिलेक्स महसूस होगा. माता-पिता के आशीर्वाद से किये गये कार्य में सफलता मिलेगी. अपनी वाणी पर जहां तक हो सके संयम रखें, किसी के बीच में बोलने से बचना होगा. आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में समझदारी रहेगी और एक दूसरे के लिए प्रेम की भावना रहेगी. प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के रिश्ते में थोड़ा तनाव बढ़ेगा.

तुला राशि –  कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी. छात्रों का भविष्य की नई संभावनाएं प्राप्त होंगी. रिश्तेदारों से धन का लेन-देन करने से बचें अन्यथा संबंध खराब हो सकते हैं. धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है. अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है. बड़े-बुजुर्ग का आर्शीवाद लेकर नया बिजनेस शुरू करें तो फायदा होना तय है.प्रेम की कल्पनाएं जो आप कभी किया करते थे, अब वो कल्पनाएं हकीकत में बदलने वाली है.ऐसे में आपको नवप्रेम की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए. आपके पुराने प्रेम की वापसी भी हो सकती है, यदि ऐसा हो तो बांहे फैलाकर उनका स्वागत करें और आराम से पुराने गिले-शिकवे दूर करें.

वृश्चिक राशि – दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा, इसलिए आज वही कार्य करने की कोशिश करें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो. आज आपको अपने व्यापार में किसी नयी परियोजना को शुरू करने का मौका मिलेगा. नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से अपमान सहना पड़ सकता है. सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं. आपको अपने पार्टनर पर गुस्सा कम करना चाहिए. इस गुस्से की वजह से आपके कई रिश्ते टूट चुके हैं इसलिए आने वाला वक्त आपके लिए एक बार फिर से बार की सौगात लेकर आने वाला है.आपको बस शांति से अपने दिल की बात कहनी है.

धनु राशि –  जीवन में आपको नया मुकाम प्राप्त होगा. इस राशि के जो लोग फैशन डिजाइनर हैं उन्हें अच्छे काम के लिए सम्मानित किया जायेगा. साथ ही जो लोग संगीत और गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं समाज में उन्हें प्रसद्धि मिलेगी. आपको किसी बड़ी म्युजिक कंपनी से ऑफर भी मिल सकता है. जो लोग नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं उनके लिए दिन बहुत बढ़िया है, सफलता अवश्य मिलेगी. शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी अच्छा रहेगा और आप अपने जीवन साथी के लिए आज शॉपिंग कर सकते हैं. प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में बढ़ती मधुरता से खुश होंगे.

मकर राशि – कार्यक्षेत्र में आलोचनाओं का शिकार हो सकते हैं. अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने वरिष्ठों को प्रसन्न करने के लिए अतिरिक्त काम का बोझ लेकर खुद को न थकाएं, नहीं तो आप बीमार पड़ सकते हैं. आपको समझना होगा कि आपकी सेहत भी जरूरी है. नज़दीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं. पेट से संबंधित समस्या हो सकती है. मानसिक रूप से आप स्वस्थ महसूस कर सकते हैं. वैवाहिक जीवन मे स्थिति तनावपूर्ण रहेगी. प्रेम जीवन बिता रहे लोग एक दूसरे के व्यवहार से ज्यादा संतुष्ट नजर नहीं आएंगे और आपके बीच तनाव बढ़ सकता है. शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर बहुत आशान्वित रहेंगे.

कुंभ राशि – राजनीति से जुड़े छात्रों के प्रभाव पर प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा. आज आपको आपके भाइयों का सहयोग मिलेगा व माता-पिता की सलाह से यदि किसी नए व्यवसाय को चलाएंगे, तो वह भी आपको भरपूर लाभ दे सकता है. आज आपको अपने व्यापार में यदि कोई बदलाव करना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर करें. संतान को आज आप कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं. सायंकाल के समय आज परिवार में अचानक किसी मेहमान का आगमन हो सकता है. आपके जीवन में जल्द ही नया प्यार दस्तक देने वाला है यानि जो लोग सिंगल हैं, उन्हें कोई ऐसा मिल सकता है जिनके आने से उनकी जिंदगी में रंग भर सकता है.

मीन राशि – पूरे दिन आपके चेहरे पर प्रसन्नता बनी रहेगी.  इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं, ऑफिस में उन्हें सहयोगियों की मदद मिलेगी. जो लोग प्रॉपर्टी का कारोबार करते हैं उन्हें अधिक धन लाभ होने की उम्मीद हैं. आपको किसी पारिवारिक कार्य की वजह से दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ेगी. लवमेट के लिए दिन काफी अच्छा है. जो युवक नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय  के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक     |     विद्यारंभ कार्यक्रम नन्हें कदमों ने बढ़ाया पहली कक्षा की ओर सफर     |     रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिलने से सनसनी,ग्वालियर से औरंगाबाद जा रहा था युवक     |     असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना ही सफलता का मूल मंत्र: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     गैरतगंज में 27 मार्च से संगीतमय श्री रामकथा का आयोजन, रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा     |     मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ का प्रशासन कोअल्टीमेटम ,मांगें पूरी नहीं हुईं तो 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन आंदोलन     |     टीम पहल द्वारा निराश्रित पशु-पक्षियों के लिए नगर में लगाए गए जल पात्र     |     ई-साईकिल वितरण के लिए दिव्यांगजनों का आयोजित हुआ परीक्षण शिविर     |     “ब्लूटूथ”का आविष्कार कब और कहाँ हुआ था?आइये जानें इस वायरलेस टेक्नोलॉजी के बारे में रोचक तथ्य     |     25 किलो. 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811