रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
भोजपुर विधानसभा 141 के भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पटवा ने आज एसडीएम कार्यालय पहुंचकर नामांकन किया दाखिल भोजपुर विधानसभा भाजपा का गड़ मानी जाती है ।पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुंदर लाल पटवा इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे।उनके बाद जिम्मेदारी सुरेंद्र पटवा को मिली पहली बार में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा पर इसके बाद एक के बाद एक रिकार्ड बनाते दिखाई नजर आए।2 बार कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचोरी को बड़े अंतर से हराया।

इस बार त्रकोणिय हो सकता है मुकाबला कांग्रेस से राजकुमार पटेल आम आदमी पार्टी या निर्दलीय चुनाव लड़ सकते है मनीष मालवीय
भोजपुर विधानसभा चुनाव इस बार बड़ा ही रोमांचक होता दिखाई नजर आ रहा है।कांग्रेस ने अपने दिग्गज नेता राजकुमार पटेल को मैदान में उतारा है।बड़े नेताओं में शुमार दिखाई नजर आते है। कल राजकुमार पटेल के नामांकन भरने पहुंचे थे।तो कार्यकर्ताओं का हुजूम देखने को मिला था।जिससे राजकुमार पटेल की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

वही आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष मालवीय भी फार्म ले चुके है अब देखना होगा की पार्टी उन्हे लड़ाती है या फिर मनीष मालवीय निर्दलीय मैदान में उतरते हैं।यदि मनीष मालवीय चुनाव लड़ते है।तो इस बार का भोजपुर विधानसभा का चुनाव कुछ अलग दिखाई नजर आएगा।क्योंकि भोजपुर विधानसभा में लगातार सरकार को विकास के मुद्दे पर घेरते नजर आते है।भोजपुर विधानसभा चुनाव में मनीष मालवीय की एंट्री चुनाव को रोचक बना देगी।