Let’s travel together.

सांची विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर प्रभु राम चौधरी विशाल रैली के साथ 30 अक्टूबर को भरेंगे नामांकन

0 94

 

नामांकन रैली के लिए सांची विधानसभा क्षेत्र में हो रही व्यापक तैयारियां, पूरे विधानसभा क्षेत्र से आएंगे कार्यकर्ता

सी एल गौर

रायसेन। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के चलते रायसेन जिले की सांची विधानसभा सीट से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी डॉक्टर प्रभु राम चौधरी विशाल नामांकन रैली के साथ में अपना नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। नामांकन रैली को लेकर समूचे सांची विधानसभा क्षेत्र में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं भाजपा के चुनाव कार्यालय श्री राम परिसर में नामांकन रैली को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। नामांकन रैली को सफल बनाने के लिए सांची विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है, रैली 30 अक्टूबर सोमवार को शहर के प्राचीन श्री हनुमान मंदिर पाटन देव से विशेष पूजा अर्चना के पश्चात प्रारंभ की जाएगी जो सागर मार्ग होते हुए भोपाल सागर चौराहा, रामलीला गेट से सामने से होकर महामाया चौक गांधी प्रतिमा के सामने से होते हुए सांची मार्ग होकर चुनाव अधिकारी के कार्यालय तक रैली के रूप में पहुंचेगी जहां विधिवत भाजपा के प्रत्याशी डॉक्टर प्रभु राम चौधरी अपना नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। नामांकन रैली को सफल बनाने की अपील करने वालों में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के जिला संयोजक नरेंद्र सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता जमना सेन, एस मुनियन, सांची मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा, रायसेन नगर मंडल अध्यक्ष जीतू आदित्य शर्मा, भूपेंद्रसिंह वर्मा, धीरेंद्र सिंह कुशवाह, बृजेश चतुर्वेदी, पूर्व नपा अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह कुशवाह, वीर सिंह पटेल, दातार सिंह मीणा, राजेंद्र सिंह राठौर, शिवराज सिंह कुशवाह, बबलू ठाकुर, बंटी महेश्वरी, चंद्र कृष्ण रघुवंशी, दीपक पंड्या, राजेश पंथी, बृज बिहारी मिश्रा, अंशुल शर्मा, गोविंद महाराज, , मनोज कुशवाहा, राकेश मालवीय, मनोज अग्रवाल, विजय पटेल, हरि कृष्ण गौर, कालूराम विश्वकर्मा, डॉक्टर चौकसे, गंगाराम चौकसे, हितेश गौर, शंकर लाल चक्रवर्ती, धनीराम विश्वकर्मा, बबलू चौधरी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सांची विधानसभा क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर नामांकन रैली के आयोजन को सफल बनाए जाने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811