Let’s travel together.

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने पंजाब सरकार के खिलाफ बजरंग चौराहा पर मौन धरना किया

0 614

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को रोकने के विरोध में पंजाब सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया

सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय

सिलवानी । अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रवि माण्डरे के नेतृत्व में सोमवार को सिलवानी नगर के बजरंग चौराहा पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को रोकने के विरोध में पंजाब सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और पंजाब सरकार के विरोध में नारेबाजी की।
जिला उपाध्यक्ष रवि माण्डरे ने कहा कि भाजपा की बढ़ती जनाधार को लेकर कांग्रेस ओछी हरकत कर रही है। राष्ट्रपति जी को तत्काल पंजाब सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए ।
कार्यक्रम में भाजपा मण्डल अध्यक्ष विजय शुक्ला ,अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रवि माण्डरे , संजू बनारसी, वरिष्ठ भाजपा नेता सलीम काजी, आशीष रजक, मण्डल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने संबोधित किया ।
इस अवसर पर कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष विजय शुक्ला , अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष सूरज दोहरे, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रवि माण्डरे , संजू बनारसी, वरिष्ठ भाजपा नेता सलीम काजी, आशीष रजक उदयपुरा, घनश्याम कलौसिया, बाल वीर, नारायण सिंह यादव हिन्दु उत्सव समिति अध्यक्ष, गुड्डू भाई कंडक्टर, नर्मदा प्रसाद जाटव ,बलराम , रामरतन अहिरवार हल्के राम अहिरवार, काशीराम अहिरवार, जगदीश चढ़ार गुड्डा चढ़ार अजीत सिंह सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जून समाप्ति पर भी सूखी नदियां, थमी धान की रोपाई     |     अवैध तीन मंजिला व्यावसायिक भवन निर्माण की जांच की मांग, नगर पालिका को सौंपा आवेदन     |      दो मंदिरों पर चोरों का धावा, क्षेत्र में दहशत     |     सेफ क्लिक अभियान,आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची  पुलिस     |     1 जुलाई से बड़ा बदलाव, ग्रामीणों को मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने तेज की तैयारियां     |     बिना ड्राइवर और बिना चाबी के चल पड़ा ट्रक, सीमेंट की बेंच तोड़ पेड़ से टकराया, टला बड़ा हादसा     |     पंचायत का सराहनीय कदम, बदलेगी श्मशान घाट की तस्वीर, सम्मानजनक अंतिम संस्कार की मिलेगी सुविधा     |     गाली-गलौज, धमकी और रास्ता बाधित करने का आरोप, तीन महिलाओं ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार     |     9 सूत्रीय मांगों को लेकर 30 जून को पेंशनर्स सौंपेंगे ज्ञापन, मुख्यमंत्री के नाम रहेगा संबोधित       |     जिले में 28 जून से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811