मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
देर रात सलामतपुर से अपने घर पोआनाला जा रहे बाप बेटे की कार को हलाली डैम के रोड पर हाथ देकर रुकवाया, तभी झाड़ियां में छिपे उसके साथियों ने कट्टे से फायर कर दिया। तीन गोलियां कार के गेट पर लगी तो एक गोली युवक के हाथ में जाकर लगी घायल हुए युवक को सांची स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उसे भोपाल रेफर कर दिया गया। फायरिंग की इस घटना में पुलिस ने बुधवार को आठ आरोपियों पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार देर रात 10 से 11 बजे के बीच हलाली डैम रोड पर सलामतपुर से विदिशा जिले की ग्राम पंचायत पोआनाला
अपनी कार क्रमांक एमपी 04 जेडबी 9047 जा रहा है थे कर में काजी शाहिद अली और उसके बेटे ओसामा अली को हलाली डैम के रोड पर पोआनाला पंचायत के रोजगार सहायक ने हाथ देकर रोका फिर झाड़ियां में छुपे हुए अन्य साथियों ने कट्टे से फायरिंग शुरू कर दी इससे कार के कांच को तोड़ते हुए एक गोली ओसामा अली के हाथ में घुस गई। फरियादी शाहिद अली की रिपोर्ट पर राजकुमार अहिरवार, लाल बहादुर मीणा, धनराज तिवारी, भूपेंद्र गुप्ता , आशु उर्फ आशीष शर्मा, मंगल माली ,हरि नारायण माली और रूप सिंह पर हत्या के प्रयास का मामला पुलिस ने दर्ज किया है।