Let’s travel together.

पति से झगड़े के बाद मां ने 2 बच्चो के साथ कुएं में कूदकर दी जान

0 94

रिपोर्ट – देवेश पांडेय सिलवानी रायसेन
रायसेन जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सुनवाहा गांव में एक मां ने अपनी एक बेटी एक बेटा के साथ कुएं में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी. इस घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच आपसी झगड़े को बताया जा रहा है,
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को कुएं से बाहर निकल लिया है इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस गहराई से मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि सुनवाहा गांव का रहने वाला रघुराज अहिरवार गांव में रहकर ही खेतीबाड़ी का काम करता था. रघुराज के घर में उसकी पत्नी मनीषा 32 वर्ष 12 साल का बेटा राजकुमार 9 साल का बेटा अरुण और सात साल बेटी मुस्कान भी थीं. मनीषा की मां की मृत्यु को एक वर्ष पूर्ण होने पर बरसी कार्यक्रम का आयोजन बेरखेड़ी गांव पर था। जिस कार्यक्रम में जाने को लेकर पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। जिसके बाद पति रघुराज कार्यक्रम में जाने की बजाए खेत चला गया खेत से जब शाम को घर आया तब ग्रामीणों ने बताया कि तुम्हारी पत्नी बच्चो की जूते चप्पल और पानी का ड्रम कुआ पर रखा हैं। जिसके बाद ग्रामीणों पुलिस को सूचना दी मौके पर पुलिस पहुंची और कुआ में रस्सी से बांध कर हसिया डाले गए जिसमे रघुराज की पत्नी मनीषा, बेटा अरुण और बेटी मुस्कान तीनों के शव उलझ कर ऊपर आ गए। तीनों के शव को पुलिस सुल्तानगंज अस्पताल ले आई जहां पर शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। मृतका के मायके वाले पति के ऊपर प्रताड़ना के आरोप लगा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811