Let’s travel together.

प्रत्याशी घोषित होने के बाद नवरात्रि पर दर्शन करने पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी

0 260

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक देवेन्द्र पटेल साथियों सहित नवरात्रि के प्रथम दिन मंदिर पहुंच कर दर्शन किए और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

आपको बता दें कि जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक देवेन्द्र पटेल बैसे तो प्रतिवर्ष नवरात्रि पर माता के दर्शन करने पहुंचते हैं लेकिन इस वर्ष कुछ अलग बात है।


क्यों कि कांग्रेस पार्टी द्वारा कई दिनों से प्रत्याशी की घोषणा को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। और आज ही नवरात्रि के प्रथम दिवस में शुभ मुहूर्त में कांग्रेस द्वारा 144 प्रत्याशियों की घोषणा की गई। जिसमें सिलवानी विधानसभा से जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक देवेन्द्र पटेल को प्रत्याशी घोषित किया है। जैसे ही प्रत्याशियों की लिस्ट जारी हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर फैल गई और लोग सुबह से ही देवेन्द्र पटेल के घर बधाई देने पहुंचने लगे।
सुबह सर्वप्रथम देवेन्द्र पटेल अपने साथियों सहित नगर के माता मंदिर टेकरी पहुंचे और मां जगदम्बा की पूजा अर्चना की और चुनरी अर्पित कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

जिसके उपरांत झुरैया हनुमान मंदिर, खेड़ापति मंदिर, जगदीश मंदिर, शिवालय मंदिर, दशहरा मैदान स्थित शिव मंदिर, टीचर कालोनी स्थित मंदिर सहित अनेक स्थानों पर पहुंचकर पूजा अर्चना की और क्षेत्र की खुशहाली की कामना कर दिन की शुरुआत की। जिसके उपरांत अपने निवास पहुंचे जहां पर उपस्थित समर्थकों ने हार माला पहनाकर बधाई दी।
सिलवानी विधानसभा से देवेन्द्र पटेल को टीकिट मिलने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और बधाई देने बालों का तांता लग रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाथों से तैयार मां वैष्णो देवी की भव्य प्रतिमा गांव में भ्रमण के बाद पहाड़ पर की स्थापित     |     करवा चौथ को लेकर हॉट बाजार में बढ़ी रौनक, पूजन सामग्री और श्रृंगार की दुकानों पर पहुंच रहीं महिलाएं     |     त्याग, समर्पण और पुण्य से संवरेगा जीवन-मुनि श्री      |     मुनिसंघ के गीतांजलि ग्रीन सिटी में प्रवचन आज      |     शरद पूर्णिमा पर तीनबत्ती पर नाटिका और भजन संध्या आज     |     करैरा में श्रीराम कथा शुरू होने से पहले पंडाल के डोम में लगी आग, 15 मिनट में पाया काबू     |     शिवपुरी की थीम रोड पर घटिया निर्माण की खुली पोल, 4 साल में ही उखड़ी गिट्टियां     |     मध्यप्रदेश की बाग प्रिंट कला श्रीलंका में बिखेरेगी अपनी छटा     |     बीड़ी श्रमिकों की समस्याओं को लेकर सरपंच ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार     |     पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811