Let’s travel together.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनाई भगिनी निवेदिता जयंती

0 211

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिलवानी ने सीएम राइस स्कूल में मनाई भगिनी निवेदिता जयंती। जितेन्द्र नेमा और वरुण चौरसिया द्वारा भगिनी निवेदिता जी की रंगोली बनाई गई । भाग संयोजक जय यादव द्वारा बताया गया की भगिनी निवेदिता जी का जन्म 28 अक्टूबर 1867 में हुआ था । जब स्वामी विवेकानंद जी अमेरिका में भाषण देने के लिए गए थे तो अपने साथियों के साथ लंदन में रुके थे । उसी समय भगिनी निवेदिता जी का लंदन में स्वामी विवेकानंद जी से मिलना हुआ । स्वामी विवेकानन्द जी के विचारो से प्रभावित होकर उन्होंने स्वामी जी को अपना आध्यात्मिक गुरु बनाया । और स्वामी जी के आग्रह पर भारत आए और भारत में उन्होंने महिला शिक्षा के लिए उस समय कार्य किया जिस समय कोई भी पिता अपने बच्चियों को स्कूल भेजना पसंद नही करते थे । भगिनी निवेदिता जी ने कोलकाता में निवेदिता स्कूल बनवाया जिसका उद्घाटन स्वामी विवेकानंद जी के गुरु रामकृष्ण परमहंस की पत्नी मां शारदा ने किया । मां शारदा उन्हे अपनी पुत्री मानती थी । इस मौके पर परिषद कार्यकर्ताओं में जय यादव, अनिल साहू, अंत्योदय पांडेय, आदित्य बाजपाई, संयम सराठे, जितेन्द्र नेमा, सौरव साहू, वरुण चौरसिया, ओम सोनी, मनीष नामदेव, देव शर्मा, युवराज कुशवाहा एवं स्कूल के छात्र छात्राएं आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811