Let’s travel together.

एसएसटी टीम ने मारुती स्विफ्ट कार से जप्त की 22 बोर रायफल,भोपाल निवासी साबिर गिरफ्तार

0 252

-उमरावगंज पुलिस ने दर्ज किया मामला
– जहांगीरवाद भोपाल निवासी साबिर मोहम्मद के पास  रायफल के नही थे दस्तावेज

रायसेन | भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मप्र विधानसभा निर्वाचन 2023 की घोषणा के साथ ही रायसेन सहित सम्पूर्ण प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। रायसेन जिले में आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद दुबे द्वारा एसएसटी (स्थैतिक निगरानी दल) गठित किए गए हैं, जिनके द्वारा निरंतर जांच की जा रही है। आचार संहिता लागू होने के उपरांत एसएसटी दल द्वारा सांची विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिलखिरिया पेट्रोल पंप के पास नाके पर रात्रि में चेकिंग के दौरान भोपाल की ओर जाने वाले वाहन क्रमांक MP 04 CK 1066 मारुति स्विफ्ट की जांच की गई। जांच में उक्त वाहन के ड्राइवर जहांगीराबाद भोपाल मोहम्मद शाबिर के पास गाडी में 22 बोर राइफल पाई गई जिसका लाइसेंस सम्बन्धित ने प्रस्तुत नही किया । संबंधित द्वारा लाइसेंस, दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर एसएसटी दल द्वारा राइफल को जब्त कर खरबई चौकी प्रभारी को सुपुर्द किया गया। साथ ही संबंधित व्यक्ति मोहम्मद शाबिर निवासी जहांगीराबाद भोपाल के विरुद्ध उमरावगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवा संवाद का हुआ आयोजन , युवाओं से कहा सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में लें भाग       |     पीएम कॉलेज में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण       |     भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा, सात मोर्चों के जिला प्रभारी नियुक्त     |     मानने, जानने, एवं करने में छिपा है जीवन का रहस्य- ब्रह्मचारी जी महाराज     |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन द्वारा 26 जुलाई को इंदौर में सम्मान समारोह एवं विशाल परिचय सम्मलेन     |     शिक्षा मंत्री ने किया ‘सर्वोदय ज्ञान कुंभ’ का शुभारंभ     |     आस्था का केंद्र  गायत्री मंदिर, 50 गांवों के श्रद्धालुओं की श्रद्धा का प्रमुख धाम     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय  में श्रद्धा के साथ मनाया गया भगवान नेमिनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव, गूंजे जयकारे     |     12 घंटे की मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गीदगढ़ टोला में कच्चा मकान क्षतिग्रस्त, घोड़ा चौक नदी उफान पर     |     बेगमगंज मे कांग्रेस का रात्रिकालीन एक घंटे चक्काजाम      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811