Let’s travel together.

भाजपा-कांग्रेस में बढ़ती चुनावी तल्ख़ियां-अरुण पटेल

0 105

आलेख
अरुण पटेल

मध्य प्रदेश में इन दिनों विधानसभा चुनाव को लेकर एक- दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने की होड़ सी लग गई है और इसमें कोई किसी से कम नहीं है। सब एक दूसरे से आगे निकलना चाहते हैं। अभी आगाज यह है तो फिर चुनाव पास आते-आते तल्ख़ियां कितनी बढ़ जाएंगी इसकी तो अभी कल्पना ही की जा सकती है। आगे-आगे देखते हैं की क्या कुछ और देखने-सुनने को मिलता है। राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे अजय सिंह उर्फ राहुल भैया का कहना है कि चुनाव से पहले ही भाजपा ने अपनी पराजय स्वीकार कर ली है और जनता का आक्रोश भाजपा सरकार के पतन की इबारत लिख रहा है। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय राज्य मंत्री और नरसिंहपुर से भाजपा के घोषित उम्मीदवार प्रहलाद पटेल का कहना है कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने हमारे ऊपर कोयला चोरी के झूठे आरोप लगाए हैं और मेरे छोटे भाई ने उन्हें नोटिस दिया है।


अजय सिंह ने प्रदेश में कांग्रेस के विधानसभा चुनाव में 150 सीटों की जीत का दावा करते हुए कहा है कि सरकार के खिलाफ जनता के आक्रोश को देख कर भाजपा चुनाव के पहले ही अपनी पराजय स्वीकार कर चुकी है| अजय सिंह ने कहा कि केंद्र के मंत्रियों को विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए मजबूर करना भाजपा की हताशा और निराशा का परिचायक है। नरसिंहपुर जिले में अजय सिंह ने कहा कि प्रदेश के कोने-कोने में निकाली जा रही कांग्रेस की जनाक्रोश यात्रा में उमड़ रहा जनसैलाब भाजपा सरकार के पतन की कहानी लिख रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई वर्ग नहीं है जो भाजपा सरकार के कुशासन से परेशान न हो।
वहीं दूसरी ओर प्रहलाद पटेल ने भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ‘राहुल’ के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि अजय सिंह राहुल नरसिंहपुर गए थे और उन्होंने कहा था कि प्रहलाद पटेल कोयला मंत्री थे और कोयला घोटाले में शामिल थे। प्रहलाद पटेल ने कहा- मैं क्योंकि उम्मीदवार हूं। कांग्रेस के नेता अजय सिंह राहुल नरसिंहपुर गए थे और वहां कहा कि मैं कोयला मंत्री था और कोयला घोटाले में शामिल था। इस बात पर किसी मीडिया ने संज्ञान नहीं लिया लेकिन, वह वीडियो मैंने देखा। मेरे छोटे भाई ने उन्हें नोटिस जारी किया है, मैं कहना चाहता हूं कि कांग्रेस तथ्यों से परे रहती है।
प्रहलाद पटेल ने कहा कि अजय सिंह के साथ में जो नाम जुड़ा है ‘राहुल’, मुझे लगता है कि उसी राहुल नाम का इफैक्ट है कि वे इस सीमा तक चले गए। 2005 से 2009 के बीच में जो कोयला घोटाला हुआ उस पर कैग ने 2012 में रिपोर्ट दी थी, सौभाग्य से मैं 2004 से लेकर 2014 तक सांसद भी नहीं था मंत्री तो दूर की बात है। ऐसी अनर्गल बातें जो तथ्य से इतनी परे हों करना निहायत ही अनुचित है, अगर मैं सांसद भी होता तो भी बात अलग होती।
ऐसा लगता है कि प्रदेश में अब चुनाव जितने नजदीक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे ही तल्ख़ियां कुछ बढ़ती जा रही है। अभी तो यह आगाज है देखते हैं आगे-आगे और क्या देखने और सुनने को मिलता है।

-लेखक सुबह सवेरे के प्रबंध संपादक हैं
-सम्पर्क: 9425010804, 7999673990

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री ने स्वच्छता ही सेवा अभियान में श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश     |     सांची विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस आयोजित, छात्रों की उपलब्धियां गिनाई     |     TODAY :: राशिफल शनिवार 21 सितम्बर 2024     |     शारदा प्रसाद वने पिछड़ावर्ग उत्थान समिति के जिलाध्यक्ष     |     श्रम कल्याण एवं कौशल उन्नयन केंद्र सतलापुर में मनाई गई विश्वकर्मा भगवान पूजन     |     शिक्षा मंत्री द्वारा दिए अतिथि शिक्षकों के बयान पर अतिथि शिक्षकों ने जाताया आक्रोश,मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     कांग्रेस ने किसान न्याय यात्रा निकाली,ट्रेक्टर पर सवार होकर पहुंचे कलेक्ट्रेट,ज्ञापन सोपा     |     सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले शासकीय कर्मचारी को तहसीलदार ने थमाया नोटिस,एक लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया     |     श्रुति धर्मेद्र जैन को वर्ष 2023 के प्राचार्य शंकर लक्ष्मण गोखले रजत पदक से किया सम्मानित     |     संस्कृत के विद्वान व सेवानिवृत्त प्राध्यापकों ने विश्वविद्यालय में स्वेच्छा से अध्यापन का कार्य करने की दी सहमति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811