रायसेन ।ज़िले के बेगमगंज तहसील के ग्राम हिनौतिया बमनई में हाथी पूजन पर तालाब में नहाने गई तीन किशोरिया पानी में डूबी, दो की मौत,एक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
रायसेन जिले के बेगमगंज में आज सुबह हाथी पूजन करने तालाब पर नहाने गई तीन बच्चियाँ पानी में डूब गई, जिनमे से दो किशोरियों की मौत हो गई, वही एक किशोरी को सुरक्षित बचाया लिया गया।आपको बता दें कि रायसेन जिले के बेगमगंज तहसील के ग्राम हिनोतिया बमनई गांव में अपने परिजनों के साथ तालाब पर हाथी पूजन के लिए नहाने गई बालिकाएं नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से डूब गई लोगों ने कूद कर

अनीषा आदिवासी पुत्री छोटेलाल आयु करीब 17 वर्ष को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिसका उपचार अस्पताल में किया जा रहा है जो खतरे से बाहर है। जबकि मनीषा दांगी पुत्री महेंद्र सिंह दागी आयु करीब 13 वर्ष की पानी में डूबने के कारण मूर्छित अवस्था में सिविल अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया वहीं एक और डूबी हुई बालिका को गोताखोरों ने गहरे पानी से बाहर निकाला रश्मि प्रजापति पुत्री भगवानदास प्रजापति आयु करीब 14 वर्ष इसकी भी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस की गोताखोर टीम तालाब पर पहुंच गई थी।प्रशासनिक अमला भी घटनास्थल पर पहुंच गया है। मृतक मनीषा अपने माता-पिता की एक ही पुत्री थी उसका एक भाई है।