Let’s travel together.

फोरलेन हाईवे पर रेत से भरे डंपर में लगी आग, पूरा जलकर हुआ स्वाहा

0 103

 

– आग लगने के बाद डंपर पूरी तरह जलकर ख़ाक हो गया

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र भड़ाबाबड़ी के पास सड़क पर दौड़ रहे एक रेत से भरे डंपर में आग भड़क गई। डंपर के ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सुरवाया थाना पुलिस ने फायरबिग्रेड की मदद से आग पर जैसे-तैसे काबू पाया। बता दें कि आग भड़कने के बाद करीब एक डेढ़ घंटे तक डंपर हाइवे पर धूं-धूं कर जलता रहा था। आग लगने के बाद डंपर पूरी तरह जलकर ख़ाक हो गया।

खदान से रेत भरकर आ रहा था डंपर

जानकारी के मुताबिक़ डंपर क्रमांक MP07HB5727 (दस पहिया) करैरा तहसील की किसी रेत की खदान से रेत भरकर शिवपुरी की ओर आ रहा था। इसी दौरान सुरवाया थाना क्षेत्र भड़ाबाबड़ी के पास चलते डंपर में अचानक से आग भड़क गई। ड्राइवर ने डंपर को रोक जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। कुछ देर में डंपर आग की पूरी तरह से चपेट में आ गया।

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू-

लोगों ने बताया है कि यहां तक की डंपर में दसों पहियों ने आग पकड़ ली थी। डंपर में भड़की आग की सूचना लगते ही सुरवाया थाना पुलिस मौके पर पहुचीं और ट्रैफिक को हाइवे की एक पट्टी से चालू कराया। इसके कुछ देर बाद फायरबिग्रेड भी मौके पर पहुंची। जहां दमकलकर्मियों ने आग पर जैसे तैसे काबू पाया। बता दें कि इस बीच करीब डेढ़ घंटे तक डंपर जलता रहा। डंपर में आग लगने कारण केबिन की वायरिंग में हुए शॉर्टशर्किट का होना बताया गया है। सुरवाया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जलभराव, सड़कें बनीं तालाब,जिला मुख्यालय सहित कई शहर प्रभावित     |     अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |     भाग्योदय तीर्थ में वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना सम्पन्न     |     ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, गौरी शंकर धाम में हुआ समापन     |     साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय     |     हर घर तिरंगा’ अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन भ्रमण, बांटे तिरंगे और सुनीं जनसमस्याएं     |     भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811