Let’s travel together.

सिलवानी को जिला बनाने की मांग ने जोर पकड़ा, बजरंग चौराहा से निकाली रैली

0 172

नागरिको ने एकत्रित होकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को दिया मांग पत्र

 देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

आदिवासी तथा विधानसभा मुख्यालय सिलवानी को जिला बनाने की माग निरंतर जोर पकड़ती जा रही है। मुख्यालय को जिला बनाने की सभी संरचनाए मौजूद है। जिसे लेकर नागरिक तथा स्वयं सेवी संस्थाए समय समय पर प्रषासन तथा जन प्रतिनिधियो का ध्यान आवेदन ज्ञापन के माध्यम से आकर्षित कराती रही है। सोमवार को बजरंग चौराहा पर बड़ी संख्या में एकत्रित हुए नागरिका ने विषाल रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

रैली में दलगत राजनीति छोड़ कर भाजपा व कांग्रेस के भाजपा कार्यकर्ता,गणमान्य नागरिक,व्यापारी, अभिभाषक, हिउस सहित सभी समाजो के नागरिक मौजूद रहे। रैली बजरंग चौराहा से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गो से हाती हुई तहसील कार्यालय पहुंची यहां पर मुख्यमंत्री के नाम तहसील को एक ज्ञापन सौंप कर सिलवानी को जिला बनाने की धोषणा किए जाने का आग्रह किया गया। ज्ञापन मे उल्लेख किया गया है कि भारत सरकार की जनगणना 2001 के आधार पर सिलवानी तहसील की आवादि एक लाख तीस हजार है। जिसमें 257 ग्राम 72 ग्राम पंचायत तथा 19 जनपद वार्ड है। सिलवानी में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय , सिविल न्यायाल, सिविल अस्पताल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, एसडीओपी, एसडीओ वन विभाग, लोक निर्माण विभाग एवं अन्य कार्यालय, भारतीय स्टेड बैंक, पंजाब नैशनल बैंक, सेन्टल बैंक आफ इण्डिया, आईसीआईसीआई बैंक,एचडीएफसी बैंक, मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक, केन्द्रीय सहकारी बैंक तथा अन्य शासकीय कार्यालय कार्यरत है। सिलवानी मुख्यालय से बेगमगंज 55 किमी,ण् सिलवनी से बरेली 55 किमी, सिलवानी से उदयपुरा 28 किमी, सिलवानी से सुलतानगंज प्रस्तावित तहसील 30 किमी दूरी पर है। सिलवानी से 7 तहसीलो के मध्य स्थित है आवागमन के चारो दिशाओं में रोड सड़क मार्ग है। आवागमन की सम्पूर्ण सुविधा उदयपुरा, गाडरवारा, देवरी, वरेली, पिपारिया,गैरतगंज, बेगमगंज, सागर, जबलपुर आदि शहरो के लिए है। यह कि सिलवानी से गैरतगंज एवं सिलवानी से वरेली नेशनल हाईवे स्वीकृत हो चुका है केवल टेन्डर होना बाकी हैए जिसके बाद सिलवानी के लिए आवागमन सुलभ और सरल हो जाएगा। बेगमगंज, सुल्तानगंज का व्यक्ति भी शासकीय कार्य से कम समय एवं कम खर्च में आकर वापस होगा। जिससे सभी जनता के शासकीय कार्य समय पर कम खर्च में होगा । जिससे सभी जनता के शासकीय कार्य समय पर कम खर्च कम समय में होकर शाम को सुरक्षित अपने गन्तव्य तक पहुच जावेगा। रैली में बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     ग्राम बालमपुर में  विशाल मेले का आयोजन,  बुंदेलखंडी राई फाग एवं स्वांग की होगी प्रस्तुति      |     गढ़ी में हुई शांति समिति की बैठक     |     उस्मानिया ख़लीफत, हैदराबाद का निजाम और सीक्रेट दस्तावेज,आखिरी खलीफा और महाराष्ट्र के खुल्दाबाद की वो,गुमनाम कब्र..-विवेक त्रिपाठी     |     बजट सत्र शुभारंभ अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर से उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने की शिष्टाचार भेंट     |     चिकित्सा शिक्षकों को पे-प्रोटेक्शन के लिये कैबिनेट प्रस्ताव प्रस्तुत करें:उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     शिवाजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया शुभारंभ     |     आपके विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत  विधायक मुकेश टंडन ने किया वार्ड में घर पर संपर्क     |     भोपाल में किसान कांग्रेस आंदोलन ले दौरान घायल हुए जिले के कांग्रेस नेता     |     पूर्व विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने कलेक्टर को लिखा पत्र, माढर शाखा नहर एवं भाटापारा मुख्य नहर खोलने की मांग     |     केंद्रीय विद्यालय के छात्र ने बनाया बहुउद्देश्यीय कृषि यंत्र का मॉडल, मिली प्रोत्साहन राशि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811