Let’s travel together.

नही रुक रहा हाइवे पर पशुओं की मोत का सिलसिला

0 142

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर आवारा पशुओं की दुर्घटना में मौत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है इस रोड पर रोज कहीं ना कहीं आवारा पशुओं की वाहन दुर्घटना में मौत हो रही है इसी का एक उदाहरण गुरुवार रात का है किसी अज्ञात वाहन ने दीवानगंज के दाल मिल चौराहे पर बैठ गए आवारा पशु झुंड पर वाहन चढ़ा दिया जिससे एक गाय की मौत हो गई तो दो बुरी तरह घायल हो गए सुबह जब ग्रामीणों ने देखा की दाल मिल चौराहे पर एक गाय की दर्दनाक मौत हो गई है और दो पशु तड़प रहे हैं अन्य पशु भी वहीं पर बैठे हुए थे वहां पर रहने वाले कुछ लोगों ने जो पशु रोड पर बैठे थे उनको रोड से हटा कर अलग किया वहां पर रहने वाले ग्रामीणों ने कहा है कि हम रोज यहां से गाय के झुंड को रात के समय भगा देते हैं मगर देर रात गाय का झुंड आकर फिर रोड पर बैठ जाता है आज रात किसी अज्ञात बहन ने गाय के झुंड को टक्कर मार दी जिससे एक गाय की मौत हो गई तो दो बुरी तरह घायल हो गए बेरखेड़ी चौराहा से लेकर बालमपुर घाटी तक एक महीने में 25 पशुओं की वाहन दुर्घटना में मौत हो चुकी है जबकि इसी क्षेत्र से लगी तीन पंचायत में 3 साल से गौशाला का निर्माण कार्य चल रहा है 3 साल में केवल एक गौशाला का कार्य पूर्ण हुआ है मगर उसमें भी बिजली और पानी की व्यवस्था नहीं होने से आवारा पशुओं को नहीं छोड़ा जा रहा है जिसका खामियाजा आवारा पशु भुगत रहे हैं इनको रखने वाले व्यक्ति भी पशुओं को अपने घर से भगा देते हैं जब मृत्यु होती है तो कोई भी मलिक यहां आकर नहीं कहता कि यह हमारा पशु है इस रोड पर कई आवारा पशु मौत होने के बाद वही पर पड़े रहते हैं जिससे आसपास के क्षेत्र में बदबू आती रहती है कोई भी संस्था इन आवारा पशुओं को उठाकर नहीं ले जाती
दीवानगंज में पशु अस्पताल है इसके बावजूद भी दीवानगंज में दुर्घटना होने पर पशुओं का समय पर इलाज नहीं मिल पाता है पिछली बार दुर्घटना में घायल हुई गाय आज भी घायल अवस्था में घूम रही है गाय के एक पैर की हड्डी स्पष्ट रूप से बाहर दिखाई दे रही है अस्पताल के कर्मचारियों ने आज तक उसका इलाज नहीं किया आज भी दो पशु घायल हुए हैं इनका भी इलाज होना संभव नहीं दिख रहा है एक बछड़े के दोनों पैर दुर्घटना में घायल हो गए दोनों पैरों में से खून टपक रहा है इसके बावजूद भी इन आवारा पशुओं को अस्पताल की सुविधा नहीं मिल पा रही है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कांग्रेस सेवा दल ने निकाली रैली किया ध्वाजारोहण      |     सूखा करार मे बडे स्तर पर चल रहे वेश्यावृत्ति को लेकर ग्रामीणों ने थाना प्रभारी के नाम सौंपा ज्ञापन      |     लूट की वारदात करनेवाले लुटेरों को तत्काल पकडऩे मे पुलिस को मिली बडी सफलता     |     लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811