Let’s travel together.

सेवा भारती संस्कार केन्द्रों में जन्माष्टमी उत्सव मना

0 141

 

रायसेन । सेवा भारती ,सेवा बस्ती संस्कार केन्द्रों में रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।

कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान बाल स्वरुपों द्वारा भगवान कृष्ण और राधा पर आधारित गीतों को प्रस्तुत किया । जिससे पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। इस मौके पर छोटे बच्चों ने कृष्ण और राधा पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष नारायण कुशवाह ने कहा श्रीकृष्ण भगवान विष्णु का अवतार हैं। वह धर्म और न्याय का सूचक हैं। वह प्रेम और युद्ध में पूर्ण निपुण हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कायरता से वीरता, विषाद से प्रसाद की ओर जाने का दिव्य संदेश श्री मद्भगवदगीता के माध्यम से दिया।

इस आनन्दोत्सव के अवसर पर सेवा भारती के पालक प्रताप पटेल, चंद्र शेखर शर्मा, सदस्य रघुनाथ कुशवाह, राजकुमार यादव, अमन कुशवाह, अमित विश्वकर्मा , कु. नंदनी कुशवाह , कु स्वाती विश्वकर्मा, शोभा कुशवाह ,शोभा यादव उपस्थित थीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |     श्री जी की शोभा यात्रा निकली      |     दान जीवन का ‘गोल्डन चांस’, अवसर मिले तो अवश्य करें दान : मुनि श्री उद्यम सागर महाराज     |     सेवा सेतु कार्यक्रम में 190 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811