Let’s travel together.

होटल संचालक के साथ मारपीट और लूट, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो एसपी से की शिकायत

0 82

 

– आधा दर्जन लोगों पर मारपीट और लूट का आरोप

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटा झांसी हाईवे पर स्थित एक होटल संचालक और उसके परिजनों के साथ मारपीट और लूट करनेवाले सिरसौद गांव के आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ अमोला थाना पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किये जाने के चलते पीडित होटल संचालक और उसके परिजनों ने शिवपुरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एक आवेदन दिया है।
पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक को की गई शिकायत में बताया है कि कुछ लोगों ने हमला कर मारपीट और लूट करने वाले आरोपियों के खिलाफ लूट की धाराओं में मामला दर्ज कर कार्यवाही की मांग की गई है।
पीडितों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ अमोला थाना पुलिस ने केवल मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
जबकी आरोपियों ने दो मोबाईल फोन और नगदी रूपये भी छीन लिए थे साथ ही होटल में तोडफोड भी की गई। पीड़ित राजू लोधी ने बताया कि हमला करने वाले आरोपियों ने बुर्जुग सालिगराम को भी नहीं बख्शा और उनके साथ भी मारपीट की गई जिससे बुर्जुग घायल हो गया
लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिवपुरी में फर्जी BPL कार्ड से दो आवास हड़पने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत       |     मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 से 30 जून तक नवा रायपुर में     |     इंदौर की ग्राम पंचायत काली बिल्लोद में कचरे से बन रहा फर्नीचर, केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण     |     7 साल के जक्ष ने रचा इतिहास, बने शिवपुरी के सबसे कम उम्र राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी     |     राज्य सरकार की गांवों को आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ बनाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर दाग लगाते ग्राम पंचायत चोटियां बालोद के सरपंच सचिव     |     आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने के लिए ‘पंखुड़ी’ पोर्टल लॉन्च     |     ट्रैक्टर पर ले जाए जा रहे बिजली के पोल कार में घुसे, आर-पार निकले पोल; पति-पत्नी और बच्चा घायल     |     खेती में नई क्रांति, किसान लेजर लैंड लेवलर से समतल कर रहे खेत, पानी और लागत दोनों की बचत     |     कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, चेकिंग देखते ही सीट बेल्ट बांधने लगे चालक     |     पटवारी की लापरवाही से किसान को लाखों की चपत, मूंग पंजीयन नहीं होने से समर्थन मूल्य का लाभ गंवाया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811