Let’s travel together.

पटवारी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर ग्वालियर में एनएसयूआई का प्रदर्शन

90

ग्वालियर। हाल ही में हुए पटवारी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर ग्वालियर जिला एनएसयूआई के कार्यकर्ता आज जोरदार प्रदर्शन की तैयारी में हैं। एनएसयूआई के छात्र नेता वंश महेश्वरी और पारस यादव की माने तो पटवारी भर्ती में गड़बड़ी को लेकर वह प्रदेश शासन और कर्मचारी चयन मंडल को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इसके साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों पर उचित कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। बता दें इससे पहले भी एनएसयूआई भाजपा नेताओं का पुतला डीडी मॉल के बाहर जला चुके हैं।

यह था मामला

बीते दिनों मध्य प्रदेश में पटवारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हुआ, जिसमें टापर 10 छात्रों में से सात अभ्यार्थी ग्वालियर के हैं। साथ ही सभी छात्रों का परीक्षा केंद्र भी ग्वालियर का एनआरआइ कालेज ही था, जिसको लेकर कई छात्रों सहित कांग्रेस नेताओं ने घोटाले की आशंका जताई है। बीते मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव ने ट्वीट कर शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि व्यापम का नाम बदलने से घोटाले बंद नहीं होंगे।

एक ही सेंटर से निकले कई टापर्स

बता दें कि पटवारी परीक्षा के परिणामों में एक ही सेंटर से बहुत से टापर्स निकले थे, इस पर ही प्रश्नचिह्न खड़े किए जा रहे हैं। इस मामले में घोटाले की आशंका जताते हुए उन्होंने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। वहीं, एनआरआइ कालेज के डायरेक्टर ने पूछने पर सभी आरोपों को खारिज कर दिया। बता दें कि यह कालेज भिंड के भाजपा विधायक संजीव कुशवाह का है।

हिंदी में हस्ताक्षर, अंग्रेजी में आए ज्यादा नंबर

अरुण यादव ने पटवारी परीक्षा में एक ही परीक्षा केंद्र से एक हजार से ज्यादा प्रतिभागियों के चयनित होने पर आशंका जताई है। उन्होंने इस बारे में ट्वीट कर कहा कि ग्रुप 2, सब ग्रुप 4 की मेरिट लिस्ट आई, जिसकी आशंका थी वो सच हुई, टाप 10 में से सात बच्चों का सेंटर एनआरआइ कालेज ग्वालियर है, नौ हजार चयनित अभ्यर्थियों में से लगभग एक हजार चयनित अभ्यर्थियों का सेंटर एनआरआइ कालेज था। ज्यादातर टापर्स के हस्ताक्षर हिंदी में हैं, जबकि उन्हें अंग्रेजी में 25 में 25 नंबर आए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |     ट्रैक्टर टोचन का रोमांचक ट्रायल, ‘द ग्रैंडफादर’ ने दिखाया दम     |     गणेश झांकियों में गूंजे भक्ति के स्वर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हृदय दिवस का सफल आयोजन     |     28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811