8 सितंबर को भव्य कलश यात्रा..
विदिशा।शहर की धर्म प्रेमी जनों के लिए एक सुखद अवसर दिनांक 8 सितंबर से 14 सितंबर के बीच प्रारंभ होने जा रहा है। जिसमें शहर की जाने-माने कथा वाचक पंडित संतोष शास्त्री ऋषि के मुखारविंद से इस भव्य कथा का आयोजन होगा। कथा आयोजन समिति के सचिव मनोज पांडे ने बताया कि 8 सितंबर दिन शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे से भव्य कलश यात्रा श्री राधारमण मंदिर अग्रवाल धर्म ट्रस्ट माधवगंज से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से कथा स्थल विनायक वैक्युट हॉल पहुंचेगी। कलश यात्रा समापन के तुरंत बाद धर्म प्रेमी जनों द्वारा पार्थिव शिवलिंग निर्माण का कार्यक्रम संपन्न होगा।
सचिव मनोज पांडे के मुताबिक प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से पार्थिव शिवलिंग निर्माण दोपहर 1:00 बजे से सांयकाल 4:00 बजे तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा एवं संध्या काल 5:00 बजे आरती संपन्न की जाएगी। शहर के धर्म प्रेमी जनों के लिए प्रतिदिन निशुल्क प्रातः 9 से दोपहर 12:00 बजे तक निशुल्क ज्योतिष परामर्श पंडित संतोष शास्त्री ऋषि के द्वारा होगा। कथा के समापन दिवस 14 सितंबर को प्रातः 11:00 बजे यज्ञ पूर्ण आहुति दोपहर 3:00 प्रसादी का वितरण और साढे चार बजे से भव्य शोभा यात्रा शहर की मुख्य मार्गो से वैत्रवती तट पर संपन्न होगी।
आयोजन समिति के संयोजक मुकेश टंडन मुख्य यजमान सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा आयोजन समिति के अध्यक्ष एडवोकेट पंडित लक्ष्मी नारायण दंडोतिया सचिव मनोज पांडे एडवोकेट ओपी दुबे गोपाल दास राठी राकेश मरखेडकर विष्णु नामदेव घनश्याम बंसल राजकुमार सर्राफ कमल सिलकारी संजीव शर्मा संतोष ताम्रकार डॉ अशोक अग्रवाल कैलाश सिंह रघुवंशी दीपक तिवारी सुजीत देवलिया राजेश दुबे रविकांत शर्मा बाला गुड्डू यादव लोचन सिंह राजपूत आदि ने इस भव्य आयोजन को सफल बनाने और सभी धर्म प्रेमी जनों से पुण्य लाभ लेने की अपील की है।
न्यूज़ सोर्स- मनोज पांडे सचिव श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव समिति