केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा एवं विस अध्यक्ष ने शोक संवेदना व्यक्त कर श्री रामपाल सिंह को बंधाया ढाढ़स
रायसेन।भारत सरकार में कृषि मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तथा विधानसभा अध्यक्ष शनिवार को उदयपुरा तहसील के केवट पिपलिया गांव पहुंचे।जहां पर पूर्व मंत्री एवं सिलवानी विधायक श्री रामपाल सिंह के मंझले भाई के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

भारत सरकार में मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा तथा विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम शनिवार को हेलीकॉप्टर से उदयपुरा पहुंचे। वहां से वाहनों से बाय रोड केवट पिपलिया पहुंचकर पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री रामपाल सिंह के मंझले भाई स्व. श्री रुद्र प्रताप सिंह जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्ति की।

केंद्रीय मंत्री श्री तोमर, प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने शोकाकुल परिवार विधायक श्री रामपाल सिंह एवं अन्य परिजनों के साथ बातचीत की और इस दुख की घड़ी में ढाढ़स बांधते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इस दौरान पूर्व विधायक रामकिशन पटेल, पूर्व विधायक साधना स्थापक, पूर्व मंत्री अजय बिश्नोई, पूर्व विधायक शशि प्रभा राजपूत, पूर्व विधायक रसाल सिंह, मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, दीपक रघुवंशी, कुलदीप बिश्नोई, धर्मेंद्र राजपूत जिला उपाध्यक्ष, राज प्रताप सिंह, डॉ देवेंद्र धाकड़, अमित सिंह बैतूल, राम मनोहर धाकड़, मनोज चौधरी, विष्णु रावत, मुकेश राय, जयदीप पटेल सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण मौजूद रहे।
न्यूज़सोर्स-हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी
रायसेन