विस चुनाव की सरगर्मियां तेज,केंद्रीय संसदीय समिति सदस्य सत्यनारायण जटिया से मिले वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश पाठक
– उदयपुरा विधान सभा से पेश की दावेदारी
रायसेन।मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की गतिविधियां तेज हों गईं हें। रायसेन ज़िले की उदयपुरा-बरेली विधानसभा सीट में भी चुनाव को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश पाठक ने आज केंद्रीय संसदीय समिति के सदस्य श्री सत्यनारायण जटिया से मुलाकात कर रायसेन जिले के उदयपुरा विधानसभा सीट से अपनी प्रबल दावेदारी पेश की इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के प्रमुख मुद्दे जटिया जी को बतायें।

श्री पाठक ने उदयपुरा विधानसभा सीट के राजनीतिक समीकऱण बताते हुए इस बार ब्राह्मण जाति का भरपूर सहयोग बीजेपी को मिल रहा है जिससे इस सीट पर जीत आसान हो गई!

इस दौरान श्री पाठक नें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनहितेषी योजनाओं को देखते हुए श्री जटिया जी को आश्वस्त किया कि इस बार मध्यप्रदेश में बीजेपी की सरकार बनना तय है ! पाठक ने उदयपुरा बरेली विधानसभा के जातिगत समीकरण भी जटिया जी को अवगत कराएं!