Let’s travel together.

विधायक रामपाल सिंह के भाई के निधन से छाया शोक,अंतिम यात्रा में स्वास्थ्य मंत्री कलेक्टर सहित भारी संख्या में हुए लोग शामिल

0 775

रायसेन।पूर्व कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) रामपाल सिंह के मंझले भाई समाजसेवी रुद्रपाल सिंह पटेल का लंबी बीमारी के चलते निधन हो जाने से क्षेत्र में शोक छा गया। जानकारी लगते ही भारी संख्या में लोग उनके निज निवास ग्राम केवट पिपरिया में पहुंचना शुरू हो गए, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे व प्रशासनिक अधिकारी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी वहां पर पहुंचे , शुक्रवार की सुबह 11 बजे उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई तो विधायक रामपाल सिंह भाई के विछोह में हिचकियों से रोते नजर आए।

उल्लेखनीय है कि रामपाल सिंह तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं बड़े भाई का पूर्व में निधन हो चुका है और अब मंझले भाई ने भी उनके साथ छोड़ दिया जिसका उन्हें गहरा सदमा लगा है। लोग उन्हें ढांढस बंधाते नजर आए। ग्राम केवट पिपरिया में धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया भारी संख्या में पहुंचे।

जनप्रतिनिधि क्षेत्र के राजनीतिक दलों के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं साहित्य विभिन्न सामाजिक संगठनों और सभी वर्गों के लोगों ने शोक श्रद्धांजलि अर्पित की।उनके निधन पर सभी वर्गों के लोग उनके सामाजिक कार्यों का बखान करते दिखाई दिए।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811