Let’s travel together.

राष्ट्रीय खेल दिवस कार्निवल अंतर्गत होंगी ज़िले की खेल प्रतिभाएँ सम्मानित 

0 124

विकास खंडों में होंगे खेलों के आयोजन
रायसेन । भारत के गौरव हॉकी के जादूगर स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस 29 अगस्त 2023 के अवसर पर इस वर्ष भारत सरकार के निर्देशानुसार दिनांक 21-29 अगस्त 2023 तक राष्ट्रीय खेल दिवस कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है । राष्ट्रीय खेल दिवस कार्निवाल के अंतर्गत रायसेन ज़िले में कल दिनांक 28 अगस्त 223 को अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर देश,प्रदेश एवं ज़िले का नाम रोशन करने वाली खेल प्रतिभाओं का सम्मान समारोह एवं विकास खंडों में दिनांक 27 से 29 अगस्त तक खेलों के आयोजन किए जा रहे है ।
मुख्य समारोह रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय भोजपुर के शारदा सभागृह में कल दिनांक 28 अगस्त 2023 को दोपहर 1:00 बजे श्री पी. नरहरि सचिव , मध्य प्रदेश शासन , खेल और युवा कल्याण विभाग एवं सचिव व आयुक्त सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के मुख्य आतिथ्य श्री रवि कुमार गुप्ता अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं संचालक खेल और युवा कल्याण विभाग श्री संतोष चौबे कुलाधिपति रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, श्री अरविन्द दुबे कलेक्टर रायसेन, श्री विकास कुमार शाहवाल पुलिस अधीक्षक रायसेन, श्री सिद्धार्थ चतुर्वेदी कुलपति स्कोप ग्लोबल विश्वविद्यालय के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित होगा ।
समारोह में रायसेन की खेल प्रतिभाएँ कु. प्रगति दुबे शूटिंग खिलाड़ी विक्रम पुरस्कार हेतु चयनित एवं अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता शूटिंग खिलाड़ी , कुमारी प्राशु परिहार स्वर्ण पदक विजेता राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी , कुमारी सोनिया कुमरे स्वर्ण पदक विजेता राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री आतिफ़ ख़ान सब जूनियर भारतीय हॉकी टीम के सम्भावित खिलाड़ियों के प्रशिक्षण शिविर हेतु चयनित ,कुमारी दीपा राजपूत वॉटर स्पोर्ट्स कयाकिंग केनोइंग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता , कुमारी आरती भलावी हाँकी,पहली राष्ट्रीय जनजातीय खेल महोत्सव में कांस्य पदक विजेता, श्री याकूब अहमद सिद्दीक़ी शूटिंग खिलाड़ी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता, कुमारी अंजना यादव पर्वतारोही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ही मौत एल्ब्रुस चोटी पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया , कुमारी गंगा लावण्या वॉटर स्पोर्ट्स राष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक , कुमारी जमुना लावरिया खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स उत्तर प्रदेश में रजत पदक, कु. देव कन्या वाटर स्पोर्ट्स राष्ट्रीय ड्रैगन वोट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, कुमारी रेनू यादव- हॉकी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स उत्तर प्रदेश में रजत पदक, श्री अखिल चंदवरिया,राष्ट्रीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक , श्री अमन दाँगी राष्ट्रीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, कुमारी पूनम मीणा जूनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक ,कुमारी पूजा कोरी राष्ट्रीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता में रजत पदक ,कुमारी सुहानी राष्ट्रीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता में रजत पदक, कुमारी ईशा राष्ट्रीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता में रजत पदक , श्री नीरज मीणा राष्ट्रीय कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक ,कुमारी नेहा राष्ट्रीय शालेय ज़िला प्रतियोगिता में रजत पदक , कुमारी गुंजन राष्ट्रीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता में रजत पदक

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811