मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज के 5 बच्चों का संभाग स्तर पर 2 दिन पहले बेगमगंज में तीरंदाजी प्रतियोगिता में चयन हुआ था 20 अगस्त को नरसिंहगढ़ में आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में, शासकीय उ. माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज के, 3 छात्र-छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होशंगाबाद हेतु हुआ है,,
अंडर-19 बालक वर्ग में दुर्गेश मालवीय ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया,
19 बालिका वर्ग में सोनाली ठाकुर ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया, एवं अंडर-17 बालक वर्ग मे रोशन भाबर ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का किया..
प्रतियोगिता उपरांत विजय छात्र छात्राओं एवं पी. टी. आई. मनोज पवार का दीवानगंज के प्राचार्य श्री टी.डी.मेश्राम ने फूल माला पहनकर विद्यालय में स्वागत किया, इस अवसर आजेंद्र सिंह,, कुमारी ममता पासी, कुमारी प्रीति कहार, एम एल अहिरवार, दुर्गा लोधी, राजेश कुशवाहा, अभिषेक, गोपाल एवं घनश्याम कुबेर समेत समस्त स्टाफ और दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक, मुकेश साहू यदि ने छात्र-छात्राओं एवं पी. टी. आई. मनोज पवार को शुभकामनाएं दी एवं सभी ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की