Let’s travel together.

गौवंश के खून से सनी सिक्स लाइन,अज्ञात वाहन ने रौंदा 4 गायों की मौत

0 188

मनोहरा में गौठान से गायब हुई गौवंश चौकी में शिकायत

सुरेन्द्र जैन रायपुर

सांकरा निको सिलतरा।शुक्रवार को सांकरा से सिमगा सिक्स लाइन एक बार फिर गौवंश के खून स्रके सनी हुई दिखाई दी यहां चरोदा सिलतरा के बीच सिक्स लाइन पर बैठे गौवंश को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया जिससे 4 गायों की दर्दनाक मौत हो गई गौसेवकों ने उनका अंतिम संस्कार किया दूसरी तरफ मनोहरा गांव की गौठान से गौवंश गायब होने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता ग्रामीणो के साथ सिलयारी चौकी पहुचे जहां आवेदन देकर दोषियों पर कार्यवाही की मांग की ।
भले ही राज्य सरकार में बैठे उच्चाधिकारी मुख्य मार्गो सिक्स लाइन फोर लेन सड़को को गौवंश मुक्त करने एवं हादसों को रोकने लाख प्रयास क्यों न कर रहे हों लेकिन पंचायत स्तर पर उनका पालन होता दिखाई नहीं दे रहा है धनेली व चरोदा में गौठान होते हुए भी चौबीसों ग्घन्टे गौवंश के झुंड के झुंड सिक्स लाइन एवं फोर लेन पर नजर आ रहे हैं
शुक्रवार को रायपुर बिलासपुर हाइवे की सांकरा से सिमगा सिक्स लाइन पर चरोदा व सिलतरा के बीच अज्ञात वाहन के रौंदने से मृत पड़ी गायों की जानकारी मिलते ही गौसेवक मौके पर पहुचे गौसेवक उमेश साहूं दिल्लू यादव संतोष निषाद येमन व नीलकमल साहू ने जेसीवी की मदद से चारों गौवंश का अंतिम संस्कार किया
*गौवंश गायब भाजपा नेता के साथ ग्रामीण पहुचे चौकी*
इधर सिलयारी के समीप मनोहरा ग्राम की गौठान से गौवंश के गायब होने का आरोप लगाते हुए पुलिस चौकी सिलयारी में शिकायत की गई है और दोषियों पर कार्यवाही की मांग की गई है भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रदेश संयोजक अंजय शुक्ला के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण पुलिस चौकी पहुचे ओर आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की।
रामकुमार पिता स्वर्गीय झाड़ूराम साहूँ ने पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है कि 11 अगस्त से मनोहरा गौठान से उसकी मवेशियाँ गायब हैं उसने गौठान समिति के सुपुर्द कर अपनी मवेशियाँ गौठान में छोड़ी थी कुछ अन्य मवेशी मालिको की मवेशियाँ भी गायब हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811