Let’s travel together.

गुटबाजी में न पड़े संगठन के लोग, सिफारिश की तो होगी कार्यवाही- केंद्रीय पर्यवेक्षक सुभाष चोपड़ा

0 142

 

अनुराग शर्मा सीहोर

कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक सुभाष चोपड़ा ने जिला कांग्रेस कमेटी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि संगठन का कोई भी व्यक्ति डेलिगेशन में जाकर किसी भी व्यक्ति विशेष के लिए विधानसभा की टिकिट सिफारिश नही करेगा। यदि वह ऐसा करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।
उल्लेखनीय है कि आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर जिला कांग्रेस सक्रिय है और संगठन की सुदृढ़ता के लिए बैठकों का दौर जारी है। लगातार पर्यवेक्षक मंडलम, सेक्टर और संगठन के पदाधिकारियों के साथ सीधे चर्चा कर रहे हैं। संगठन में अनुशासन बनाए रखने के लिए
कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक सुभाष चोपड़ा ने संगठन को सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया है कि संगठन का कोई भी व्यक्ति गुटबाजी में न पड़े, निष्पक्ष होकर संगठन और पार्टी के लिए काम करे। किसी भी डेलिगेशन में जाकर व्यक्ति विशेष के लिए विधानसभा टिकिट की सिफारिश न करें। ऐसा करने पर संबंधित व्यक्ति पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मृत इलेक्ट्रिशियन के परिवार को मिला पचास लाख का चेक     |     बिना स्थानीय परामर्श और किसानों की सहमति के योजना लागू करना अनुचित, जनता के हितों को प्राथमिकता दी जाए: विधायक अनुज शर्मा     |     झमाझम हुई बारिश में पर्यटकों ने सांची स्तूप पर उठाया आनंद     |     साँची में निकली कावड यात्रा भारी जनसमूह उमडा     |     डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति तक उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की सहज पहुंच होगी सुनिश्चित : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     अवैध कॉलोनी,मूलभूत सुविधाओं से वंचित श्रीसिद्धश्वर बालाजीपुरम कॉलोनी की महिलाओं ने खोला मोर्चा     |     जलभराव और बीमारियों की ज़द में ईश्वर नगर: बारिश के पानी से उफान मार रहे नाले, 4 साल से नहीं बनीं नालियाँ     |     चलती बस में लगी भीषण आग, 6 यात्री घायल, सरदारपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा     |     भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811