Let’s travel together.

समर्थन मूल्य पर चना खरीदी केंद्र का अधिकारियों ने किया शुभारंभ

0 655

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
कृषक सेवा सहकारी संस्था सलामतपुर के अंतर्गत आने वाले चना खरीदी केंद्र का शुभारंभ पूजा अर्चना कर विधिवत रूप से किया गया। समर्थन मूल्य पर चना खरीदी के लिए चिन्मय वेयरहाउस कचनारिया पर खरीदी केंद्र बनाया गया है। जिसका उद्घाटन कृषि विस्तार अधिकारी श्री शुक्ला, सलामतपुर सहकारी संस्था प्रबंधक कुंवर सिंह दांगी, पगनेश्वर संस्था प्रबंधक नवल सिंह मेहरा, वेयरहाउस मैनेजर सुरजीत राजपूत, आपरेटर दीपक पलिया द्वारा किया गया।गौरतलब है कि शासन द्वारा रायसेन रबी विपणन वर्ष 2022-23 में फसलों का समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। जिसमें गेहूँ 2015, जौ 1635, चना 5230, मसूर 5500, सरसो 5050 एवं कुसुम 5441 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। जो किसान अपनी उपज को समर्थन मूल्य पर विक्रय करना चाहते है वह किसान अपने निर्धारित पंजीयन केंद्रों पर जाकर विक्रय कर सकते हैं। वहीं सोमवार को सहकारिता कर्मचारियों ने प्रदेश संगठन के आव्हान पर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जिसमें लंबित मांगों का निराकरण नहीं होने की स्तिथि में 23 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान किया है। यह हड़ताल लंबी चली तो गेहूं और चना खरीदी का काम खटाई में पड़ सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नेशनल हाईवे-45 पर तेज रफ्तार का कहर बुलेरो और ट्रक में भीषण टक्कर      |     साइट स्लो होने से सैकड़ों किसान पंजीयन से वंचित     |      बिजली बिल बकाया पर कार्रवाई, बिजली कनेक्शन काटे     |     पुलिस की शाम को गश्त, नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा     |     राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक और पुरातत्व विभाग को नोटिस किए जारी     |     वर्धा: प्राचीन गढ़ी,तालाब और निकट ही दिखाई देता संगम     |     किन्नर समाज में विवाद, राधिका किन्नर को मिली जान से मारने की धमकी     |     जंगलों को आग से बचाने जागरूकता बैठक     |     आईडीबीआई बैंक में खाताधारकों की राशि गबन का मामला पीड़ितों की संख्या हुई चौदह     |     समूह की दीदीयों की लगी कृषक पाठशाला, जैविक खेती के गुण बताए गए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811