Let’s travel together.

विद्युत वितरण कंपनी द्वारा पांच हजार रुपए से अधिक बिल बकाया होने पर काटे 15 कनेक्शन

0 612

विद्युत वितरण कंपनी द्वारा पांच हजार रुपए से अधिक बिल बकाया होने पर काटे 15 कनेक्शन
-जूनियर इंजीनियर ने उपभोक्ताओं को समय से बिजली बिल जमा करने दी हिदायत

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बकाया राशि वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें बिजली उपभोक्ताओं से बकाया राशि कंपनी में जमा कराने आग्रह किया गया है। जिन उपभोक्ताओं के पांच हज़ार रुपये से अधिक बिल बकाया हैं उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। सलामतपुर विद्युत विभाग द्वारा नगर व रातातलाई, बेरखेड़ी चौराहा, त्रिमूर्ति चौराहा,

अम्बाड़ी, कुल्हाड़ियां, दीवानगंज, आसपास ग्रामीण इलाकों में कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने ग्राम अम्बाड़ी में 15 कनेक्शन काटे गए हैं। विद्युत बिल का उपभोक्ताओं से बकाया वसूलने विभाग के लिए चुनौती बन गया है। बकाया राशि वसूलने के लिए उपभोक्ताओं को लगातार समझाइश देने के बाद विभाग सख्त हो गया है। विभाग ने पांच हज़ार रुपए से ज्यादा बिजली बिल बकायादारों की बिजली काटना शुरू कर दिया है। विभाग के अधिकारी व कर्मचारी बकायेदारों के घर पहुंचकर बकाया बिल वसूल रहे है। जिन उपभोक्ताओं के द्वारा समय से बिल जमा नहीं किया जा रहा है। उनका कनेक्शन भी काटा जा रहा है। विभाग के द्वारा सामान्यत: 5 हजार से अधिक बिल बकाया वाले उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटा जा रहा है। वहीं सलामतपुर विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर प्रांजल शर्मा ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं से घर-घर जाकर बकाया वसूली की जा रही है। जो लोग बकाया जमा नही कर रहे हैं। उनके बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं को समय से बिजली बिल जमा करने की हिदायत भी दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811