रायसेन।जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। रायसेन में होमगार्ड परेड मैदान पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ध्वजारोहण करेंगे तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन करेंगे। रायसेन में सागर रोड स्थित होमगार्ड परेड मैदान पर कलेक्टर अरविंद दुबे, पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल की उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल की गई।

। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह की प्रारंभिक तैयारियों से लेकर अंतिम चरणों तक होने वाले सम्पूर्ण कार्यक्रमों की रूपरेखा देखी तथा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे, एसडीएम श्री मुकेश सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।