Let’s travel together.

एसकेएस इस्पात में ऊंचाई से गिरकर श्रमिक की मौत

0 119

परिजनों को मिलेगा बीस लाख से अधिक का मुआवजा
सुरेन्द्र जैन रायपुर
सिलतरा की एसकेएस इस्पात फेक्ट्री में करीब 30 फीट की ऊंचाई से गिरकर देवदास मानिकपुरी नामक श्रमिक की मौत हो गई घटना के बाद परिजनों के साथ उचित मुआवजे की मांग को लेकर जनप्रतिनिधि व श्रमिक नेता कंपनी पहुचे कंपनी प्रबंधन ने बताया कि मृतक के परिजनों को सब मिलाकर बीस लाख से अधिक का मुआवजा मिलेगा।
घटना कल शाम उस वक्त हुई जब देवदास मानिकपुरी ऊंचाई पर काम कर रहा था तभी अचानक काम के दौरान वह नीचे गिरा और मौत हो गई ठेकेदार के अधीन काम करने वाले देवदास मानिकपुरी पिता स्वर्गीय विसौहा मानिकपुरी की मौत की ख़बर से मंगसा गांव में शौक छा गया इस घटना के दूसरे दिन चंद्रकांत वर्मा (जनपद उपाध्यक्ष धरसीवा) दुष्यंत वर्मा (सभापति) यजेन्द्र वर्मा (सभापति )भूपेन्द्र कसार जनपद सदस्य मानसिंह वर्मा जनपद सदस्य ईश्वरी वर्मा सरपंच रामकुमार वर्मा दिनेश अग्रवाल देव साहू व ग्राम वासीयो के अलावा गुलाब देव महाराज अध्य्क्ष अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस मृतक के परिजनों के साथ फेक्ट्री पहुचे टीआई शिवेंद्र सिंह राजपूत की मौजूदगी में फेक्ट्री प्रबंधन से चर्चा हुई और उचित मुआवजे की मांग पूरी हुई।
*बीस लाख से अधिक मिलेगा मुआबजा*
एसकेएस इस्पात के जीएम राजीव सबलोक ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए बताया कि ठेकेदार के अधिन देवदास काम करता था सुरक्षा उपकरण भी दिए थे उसके साथ एक ओर मजदूर काम कर रहा था अचानक पैर फिसलने से वह नीचे गिरा इस घटना का फेक्ट्री प्रबंधन को भी गहरा दुख है और हमारी संवेदनाये मृतक के परिवार के प्रति हैं कंपनी आगे ऐंसी घटनाएं न हों इसके लिए ओर भी अधिक ध्यान देगी
मृतक के परिवार को कंपनी प्रबंधन ने मृतक के परिवार को साढ़े ग्यारह लाख ओर जो श्रमिको को मिलता है वह साढ़े ग्यारह लाख के आसपास इस तरह मृतक के परिजनों को बीस लाख से अधिक का मुआवजा मिलेगा।
*घटना की जांच की जा रही है*
टीआई शिवेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि घटना किन कारणों से हुई इसकी जांच की जा रही है इंसमे जिनकी भी लापरवाही सामने आएगी उचित कार्यवाही की जाएगी।

*श्रमिक संगठनों ने हेल्थ सेफ्टी पर उठाए सवाल*
उधोगो में आये दिन हो रही घटनाओँ को लेकर श्रमिक नेताओ ने हेल्थ एंड सेफ्टी विभाग को आड़े हाथों लिया है भाजपा नेता दिनेश अग्रवाल ने कहा कि ओधोगिक स्वस्थ्य एवं सुरक्षा विभाग को तो बन्द ही कर देना चाहिए जब उक्त विभाग में बैठे जिम्मेदार उधोगो में समय समय पर जाकर सुरक्षा उपकरणों की अनदेखी करने वालो पर प्रभावी कार्यवाही ही नहीं करते तो ऐंसे विभाग का क्या मतलब वहीं अखिल भारतीय मजदूर संगठन के अध्यक्ष गुलाब देव महाराज ने भी उधोगो में आये दिन हादसों पर चिंता जताते हुए घटनाओँ को रोकने हेल्थ एंड सेफ्टी विभाग से प्रभावी कार्यवाही की मांग की

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811