Let’s travel together.

सागर में स्कूटी सवार दो युवकों को तेज रफ्तार कंटेनर ने कुचला ,दोनों युवकों की मौत

0 125

सागर। नेशनल हाईवे 44 फोर लाइन पर घुघरी तिराहा के पास एक स्कूटी सवार दो युवकों को तेज रफ्तार कंटेनर ने कुचल दिया। जिससे दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना इतनी अधिक भयावह थी कि करीब 100 मीटर तक दोनों युवकों की लाश के टुकड़े टुकड़े सड़क पर क्षत-विक्षत हालत में बिखरे देखे गए। साथ ही स्कूटी के भी परखच्चे उड़ गए।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी देवरी उपमा सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों कि मदद से क्षत-विक्षत हालत में पड़े दोनों युवकों की लाश के टुकड़ों को समेटकर बोरियों में भरा और शव वाहन में रखकर रवाना किया। थाना प्रभारी उपमा सिंह ने बताया कि शानिवार रात्रि करीब 9 बजे घुघरी तिराहा के पास नेशनल हाइवे 44 पर कंटेनर ट्रक क्रमांक यूपी 21ct 4844 ने तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक चलाकर काले कलर की स्कूटी क्रमांक एमपी 15 zb 5987 पर सवार दो युवकों को कुचल दिया।जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई मृतक युवकों की पहचान नहीं हो पाई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |     रातापानी टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर बाघिन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार      |     रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811