Let’s travel together.

मप्र के आईएएस नियाज खान ने कश्मीर फाइल्स पर फिर किये दो ट्वीट

0 263

विश्वास सारंग के किया पलटवार,नियाज खान अपनी सीमाएं लांघ रहे हैं

भोपाल। मप्र कैडर के आईएएस नियाज खान के फिल्म कश्मीर फाइल्स को लेकर किये गये ट्वीट से मप्र में सत्ता और भाजपा विधायक नाराज है। प्रदेश के मंत्री और विधायकों ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर किसी भी प्रकार की कार्रवाई से बेफिक्र नियाज खान ने इस फिल्म को लेकर आज फिर दो ट्वीट कर दिये हैं। नियाज खान मंत्रालय में लोक निर्माण विभाग में उप सचिव हैं। उन्होंने पहले ट्वीट में कश्मीर फाइल्स के निर्माता से कई राज्यों में होने वाली मुसलमानों की हत्याओं पर भी फिल्म बनाने को कहा था।

नियाज खान ने आज दो ट्वीट किये हैं।
1 – कश्मीर फाइल्स की आय 150 करोड़ तक पहुंची, बढ़िया।लोगों ने कश्मीरी ब्राह्मणों की भावनाओं के लिए बहुत सम्मान दिया है। मैं फिल्म निर्माता का सम्मान करूंगा कि वह सारी कमाई ब्राह्मण बच्चों की शिक्षा और कश्मीर में उनके लिए घरों के निर्माण में स्थानांतरित कर दे। यह एक महान दान होगा

2 – समाज का एक हिंसक तबका है जिसने सच सुनने के लिए अपने कान बंद कर लिए हैं। तथाकथित पढ़े-लिखे लोग भी सच बोलने वाले को गाली देने के लिए गाली के स्तर की भाषा का इस्तेमाल करते हैं। खराब परवरिश और कट्टरपंथियों की कंपनी ने उनका दिमाग खा लिया है। गंदी भाषा का प्रयोग उनके दिमाग को दिखाता है।

IAS नियाज खान के ट्वीट पर मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार किया है। विश्वास सारंग ने ट्यूट कर कहा कि नियाज खान अपनी सीमाएं लांघ रहे हैं। अराजकता फैलाकर खुद को लाइम लाइट में लाना चाहते हैं। ये सर्विस रूल के खिलाफ है।विश्वास सारंग ने कार्मिक विभाग को भी पत्र लिखा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन मंडी लूटकांड का बड़ा खुलासा: व्यापारी का कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, दो आरोपी गिरफ्तार     |     ट्रैक्टर पर सवार होकर कलेक्टर  रोहित सिसोनिया ने स्वयं देखा पराली प्रबंधन का कार्य, आधुनिक कृषि यंत्रों का लिया जायजा     |     बदनावर मे वैष्णव बैरागी समाज का अन्नकूट महोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन सम्पन्न     |     तरीके बदल गए आपातकाल तो आज भी लागू है ,लोकतंत्र में वर्चस्व की राजनीति विषय पर राष्ट्रीय परिचर्चा का आयोजन     |     स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने जिला अस्पताल में किया राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का शुभारंभ     |     जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय बालिका छात्रावास, औबेदुल्लागंज में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन     |     लालपुर में भव्य मड़ई मेला सम्पन्न, उमड़ी हजारों की भीड़     |     रायसेन के मिश्र तालाब घाट पर छठ महापर्व, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य     |     गांव के बीच खड़ा जर्जर यूनानी औषधालय भवन दे रहा हादसे को न्योता, कभी भी ढह सकती है छत     |     पराली जलाने पर प्रशासन सख्त, फिर भी खेतों में धधक रही आग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811