Let’s travel together.

होली के दिन करें ये उपाय, दूर होगी आर्थिक तंगी

0 416

हिंदू धर्म में होली का त्योहार बेहद खास माना गया है। रंगों का यह त्योहार हर किसी के चेहरे पर मुस्कान लेकर आता है। इस साल रंग वाली होली 18 मार्च 2022 को है। होली का पर्व प्रेम और सुख-समृद्धि भी लेकर आता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होली पर आर्थिक स्थिति सुधारने और वैवाहिक जीवन में मधुरता के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं। जानिए होली पर किए जाने पर कुछ उपाय, जिनसे वैवाहिक जीवन खुशियों से भर सकता है-

1. दांपत्य जीवन में अगर मुश्किलें चल रही हैं तो होली की रात उत्तर दिशा में एक पटिए के ऊपर सफेद कपड़ा बिछाकर उस पर मूंग, चना दाल, चावल, गेहूं, मसूर, काला उड़द और तिल के ढेर से नौ ग्रह स्थापित करें। इसके बाद केसर का तिलक लगाकर घी का दीपक जलाएं। नवग्रह और कामदेव रति की पूजा-अर्चना करें। मान्यता है कि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन खुशियों से भर जाता है

वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए होलिका दहन के दिन एक सूखा नारियल लेकर उसमें चीनी भर दें। शाम को इसे होलिका की आग में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से दांपत्य जीवन में सुख-शांति आती है।

3. आर्थिक तंगी दूर करने के लिए होलिका दहन की रात को पति-पत्नी को चंद्र देव के बाद चंद्रमा की रोशनी नें खड़े होकर एक प्लेट में छुआरे और मखाने ले लें। इसके बाद घी का दीपक जलाएं। चंद्रमा को दूध का अर्घ्य देकर धूपबत्ती दिखाएं।  मान्यता है कि ऐसा करने पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
घर को बुरी नजर से बचाने के लिए होलिका वाले स्थान पर कील मिट्टी में दबा दें। होली जलने के बाद उस कील को वापस अपने मुख्य द्वार के सामने दबा देना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर को बुरी नजर नहीं लगती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

त्यौहार के मद्देनजर फ्लैगमार्च ,एसडीएम,एसडीओपी ने किया श्रीगणेश झांकियों का अवलोकन      |     जिला अस्पताल में 16 वर्षीय नाबालिग ने सात माह के मृत शिशु को दिया जन्म     |     मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811