Let’s travel together.

पत्रकारो पर प्रकरण दर्ज होने पर पत्रकारों ने जताया विरोध,की निष्पक्ष जांच की मांग

0 103

देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन

विगत दिनों मीडिया पर पोस्ट डालने एवं एक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर पर भोजपुर विधानसभा विधायक के लोगों द्वारा पत्रकारों के विरुद्ध पुलिस में प्रकरण दर्ज कराने को लेकर संघमित्रा पत्रकार संघ ने रोष व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच कराने को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।
जानकारी के अनुसार विगत दिनों एक समाचार पत्र में भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में भृष्टाचार एवं घोटाले की खबर प्रकाशित होने पर बाडी के पत्रकार विनोद साहू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी इस पोस्ट के विरोध में कुछ लोगों द्वारा पत्रकारों पर पुलिस में प्रकरण दर्ज करवाया गया था तथा अपने रसूख का इस्तेमाल करते हुए नगर परिषद बाड़ी द्वारा भी पत्रकार के मकान तोड़ने नोटिस जारी किया गया था तथा समाचार पत्र के पत्रकार हीरेंद्र कुशवाह के विरुद्ध भी शिकायती पत्र पुलिस को दिए गए हैं इस समूचे घटनाक्रम से रोषित संघमित्रा पत्रकार संघ ने अपनी आपात बैठक आयोजित कर इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है तथा इस प्रकार की घटनाएं उजागर करने पर पत्रकारों के विरुद्ध पुलिस कार्यवाही करवाई जाती है तथा धमकी दी जाती है एवं मकान तोड़ने के नोटिस जारी करना कहीं न कहीं पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर कुठाराघात दिखाई देता है इस घटना की कड़े शब्दों में निन्दा की जाती है जिससे समूचे जिले में पत्रकारों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं । संघमित्रा पत्रकार संघ ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि पत्रकारों पर ख़बरें प्रकाशित करने को लेकर इस प्रकार अपने रसूख का इस्तेमाल करते हुए पत्रकारों के विरुद्ध पुलिस में प्रकरण दर्ज कराने की कटु शब्दों में निन्दा करते हैं तथा इस मामले की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा पत्रकारों के ऊपर बनाये गये प्रकरण वापस लिये जाये तथा जिले भर के पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाये जिससे पत्रकार अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन कर सकें। इस अवसर पर संघमित्रा पत्रकार संघ के अध्यक्ष नसीम खान उपाध्यक्ष ईश्वर दीन वर्मा सहित देवेन्द्र तिवारी रामकुमार शर्मा सांची ब्लाक अध्यक्ष लालाराम साहू वसीम कुरैशी सोनू जैन सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811