Let’s travel together.

‘कपड़े नहीं उतारे तो…मार डालेंगे’ मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने वाली पीड़िता ने सुनाई आपबीती

153

 मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी की घटना ने जहां पूरे देश को हिला दिया है वहीं इन पीडि़तों की आपबीती सुन आपका दिल और भी झकझोर हो उठेगा। इंसानियत को शर्मसार करने वाली इस घटना का जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पूरे देश को शर्मसार होना पड़ा। जिस किसी ने भी इसे देखा उसके ही मन में गुस्सा फूटा। संसद से लेकर देश के हर कोने तक इस घटना की जमकर निंदा हुई और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गई।

वहीं, पीड़ितों में से एक महिला ने बताया कि उन्हें पुलिस ने भीड़ के हवाले कर दिया था। इस घटना में तीन महिलाओं पर क्रूरता की गई थी।  इनमें से एक महिला 20 साल की है, दूसरी 40 साल और तीसरी महिला 50 साल की है। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस उस भीड़ के साथ थी जो हमारे गांव पर हमला कर रही थी। पुलिस ने हमें घर के पास से उठाया और गांव से थोड़ी दूर ले जाकर भीड़ के साथ सड़क पर छोड़ दिया।

 40 वर्षीय पीड़िता ने बताया,  जब हमने विरोध किया तो उन्होंने मुझसे कहा- अगर तुम कपड़े नहीं उतारोगी तो हम मार डालेंगे। पीड़िता ने बताया कि  इस दौरान पुरुषों से उसकी साथ मारपीट की। उसने बताया कि उसकी 21 वर्षीय पड़ोसी उससे कुछ दूरी पर थी।

महिला ने बताया कि उसके बाद उसे एक धान के खेत में घसीटकर ले गए और पुरुषों की ओर से वहां लेटने के लिए कहा गया। उसने बताया, ”मैंने वैसा ही किया जैसा उन्होंने मुझसे कहा। तीन लोगों ने मुझे घेरा उनमें से एक ने दूसरे से कहा, आओ रेप करते हैं, लेकिन आखिर में उन्होंने ऐसा नहीं किया। पीड़िता ने कहा, ”वे  रेप करने की हद तक नहीं गए लेकिन उन्होंने मेरे साथ बदतमीजी की। हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाओं के परिजनों की ओर से दर्ज कराई गई पुलिस शिकायत के अनुसार बाद में एक महिला के साथ गैंगरेप किया गया। इतना ही नहीं शिकायत में कहा गया कि 21 वर्षीय महिला के छोटे भाई ने जब उसे बचाने की कोशिश की तो भीड़ ने उसकी मौके पर ही हत्या कर दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |     शिवपुरी विधायक ने 44 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन     |     वास्तविक जरूरतों को पूरा करने वाली हो नई दिव्यांगजन नीति:नारायण सिंह कुशवाह     |     युवा संगम कार्यक्रम में 333 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 272 को मौके पर मिले ऑफर लेटर     |     जिला अभिभाषक संघ चुनाव::किसी भी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया,अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव पदों के लिए होगा चुनाव     |     स्मार्ट मीटर के भारी बिलों से भड़का आक्रोश,महिलाओ ने विद्युत मंडल कार्यालय पर लगाया ताला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811