(सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट)
भोपाल।सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, आंचलिक कार्यालय भोपाल के प्रांगण में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की मार्केटिंग टीम की पहल पर महेन्द्रा कंपनी के नवीन डीलर व्ही.आई. महेन्द्रा द्वारा हाल ही में लांच की गई नई इलेक्ट्रिक एसयूव्ही का अनावरण कार्यक्रम रखा गया. सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अंचल प्रमुख श्री तरसेम सिंह जीरा एवं क्षेत्रीय प्रमुख बी आर रामकृष्ण नायक के करकमलो से अनावरण संपन्न हुआ.

अंचल प्रमुख श्री जीरा ने सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया और व्ही.आई. महेन्द्रा के साथ हुए टाई-अप व्यवस्था पर कंपनी के प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी तथा बैंक की वाहन ऋण योजना के अंतर्गत अधिकाधिेक चार पहिया वाहन विक्रय करने का आव्हान किया.

क्षेत्र प्रमुख श्री नायक ने बताया कि वर्तमान में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की वाहन ऋण योजना के अंतर्गत आम जनता को सर्वाधिक न्यूनतम दर पर ऋण उपलब्ध कराए जा रहे है. सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं में चौपहिया वाहन क्रय करने के इच्छुक उधारकताओं के लिए ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया अत्यंत सरल और सहज है.

अनावरण कार्यक्रम के इस अवसर पर सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों सहित अनेक स्टॉफ सदस्य उपस्थित रहे. नई इलेक्ट्रिक एसयूव्ही क्रय करने के इन्छुक व्यक्तियों ने अनावरणित वाहन का टेस्ट ड्राईव लिया. उक्त कार्यक्रम का संचालन मुख्य प्रबंधक राजभाषा श्री राजीव तिवारी ने किया