नटेरन विदिशा। पुलिस द्वारा नशामुक्ति अभियान के तहत जनप्रतिनिधियो की सहभागिता में नशा मुक्ति एव जनजागरुकता हेतु पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री दीपक कुमार शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत चौबे व अनुविभागीय अधिकारी गंजबासौदा श्री मनोज मिश्रा के निर्देश से आज थाना नटेरन में थाना प्रभारी आशुतोष सिंह राजपूत के द्वारा थाना परिसर में नशा मुक्ति जनजागरुकता हेतु सभा का आयोजन किया ।

इसके साथ ही दिनांक 20. 6.24 से दिनांक 26.6. 24 तक चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के संबंध में आम जनो को नशा विरोधी जन जागरूकता लाने के संबंध में विभिन्न प्रकार के नशा, उनके दुष्परिणाम, बचाव एवं जन जागरूकता के माध्यम से सुधार करने आदि के संबंध में चर्चा करते हुए सहयोग की अपेक्षा की गई और आमजन को एसडीम महोदय नटेरन श्री अजय पटेल,थाना प्रभारी आशुतोष सिंह , जनप्रतिनिधि गण, पत्रकार बंधु, द्वारा शपथ दिला कर अभियान को सकारात्मक उत्प्रेरक का रूप दिया।
न्यूज़ सोर्स-मनोज मिश्रा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग गंजबासौदा जिला विदिशा