Let’s travel together.

भगवान भरोसे चल रही रायसेन की नगरपालिका

0 156

नपा इंजीनियर पीके साहू बने गैरतगंज सिलवानी और बेगमगंज के प्रभारी इंजीनियर

कामकाज के लिए आमजन घण्टों होते रहते हैं परेशान
शिवलाल यादव रायसेन

रायसेन ।नगर पालिका परिषद इन दिनों भगवान भरोसे चल रही है।यहां कोई धनी ढोरी नहीं होने की वजह से अधिकारी कर्मचारी बेकाबू हैं।फुलफ्रेश नपा सीएमओ का पद पिछले तीन महीनों से खाली है।इसीलिए इसका प्रभार बेगमगंज नपा सीएमओ धीरज शर्मा को सौंप रखा है।वह महीने में एकाध बार यहां आकर कागजी खानापूर्ति करने आते हैं।इसके अलावा नपा के इंजीनियर पीके साहू के पास रायसेन सहित गैरतगंज सिलवानी बेगमगंज का भी अतिरिक्त प्रभार है।जिसके चलते पीएम आवास, नलों की पाइप लाइनों में सुधार कराने की शिकायतों की अर्जी सहितअन्य जरूरी कामकाजसे आने वाले जरूरतमंद लोगों को घण्टों परेशान होने के सिवाय कुछ हाथ नहीं लगता है।

बाबु कर्मचारी हुए बेकाबू….

जिम्मेदार अधिकारियों के नहीं होने की वजह से बाबुओं की कुर्सियों पर भृत्य सहित छोटे कर्मचारी बैठे नजर आते हैं।उनकी बातचीत करने का सलीका भी ठीक नहीं है।अधिकारियों की गैर मौजूदगी की वजह से इंजिनियरों सहित बाबु कर्मचारी भय और नियंत्रण नहीं होने के कारण बेकाबू हो गए हैं।नागरिकों ने जनहित की समस्या हल करने के लिए प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान, स्थानीय प्रशासन नगरीय निकाय मंत्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर नपा प्रशासक व कलेक्टर अरविंद दुबे से फुलफ्रेश मुख्य नगर पालिका अधिकारी का पद भरे जाने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दानवीर दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी की भव्य स्मृति स्मारक का विधायक अनुज शर्मा ने किया लोकार्पण     |     अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, 3 अक्टूबर को 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल     |     स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811