Let’s travel together.

बिजली बंद किए बिना युवक को ट्रांसफार्मर पर चढ़ाया तेज करंट से मौत मध्य प्रदेश के शिवपुरी की घटना

123

बदरवास। बदरवास थाना अंतर्गत ग्राम बारई में ट्रांसफार्मर पर चढ़े एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। करंट इतना तेज था कि इसके प्रवाहित होते ही युवक का शरीर जलने लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक उसका शव पोल पर लटकता रहा। मामले में बिजली कंपनी के लाइनमैन, सुपरवाइजर व पावरहाउस आपरेटर और कंपनी के ठेकेदार की लापरवाही सामने आई। लाइनमैन ने युवक को ट्रांसफार्मर के पोल पर चढ़ा दिया और उस दौरान लाइन बंद नहीं रखी गई।

थोड़ी देर बाद वहां पर करंट प्रवाहित हो गया जिससे युवक की मौत हुई। पुलिस ने लाइनमैन, पावरहाउस आपरेटर और ठेकेदार पर आइपीसी की धारा 304 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बारई में रविवार सुबह 9 बजे एक गांव के युवक विनोद पुत्र ब्रजेश कुशवाह उम्र 25 साल को बदरवास बिजली कंपनी के बारई क्षेत्र के लाइनमैन ने ट्रांसफार्मर पर डिओ बांधने के लिए चढ़ा दिया। लाइनमैन बंटी पुरी गोस्वामी ने युवक को ट्रांसफार्मर पर चढ़ाने के बाद बिजली की सप्लाई बंद नहीं कराई।

लाइनमैन ने इसके लिए परमिट भी नहीं लिया था। उसने विनोद से कहा कि ऊपर चढ़ने पर कुछ नहीं होगा। विनोद जैसे ही ट्रांसफार्मर के ऊपर चढ़ा तो उसे तेज करंट लगा और उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर विनोद के स्वजन भी मौके पर पहुंच गए और लाइनमैन पर मामला दर्ज करने की मांग की।

स्वजनों ने करीब कई घंटों तक तक विनोद के शव को उतारने नहीं दिया। इसके बाद पुलिस ने सुपरवाइजर व आपरेटर अविनाश जाटव और लाइनमैन बंटी पुरी गोस्वामी सहित बिजली कंपनी के ठेकेदार पर एफआइआर दर्ज की। अभी ठेकेदार का नाम एफआइआर में शामिल नहीं किया गया है। इसके बाद स्वजन शव को लेकर गए।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पूर्व कोलारस में ही लापरवाही के कारण बिजली कंपनी के एक जूनियर इंजीनियर की मौत हो गई थी। बिजली कंपनी के द्वारा तय नियमों और सुरक्षा प्रबंधों के अनुसार काम नहीं किया जा रहा है जिससे इस तरह के हादसे सामने आ रहे हैं।

पावरहाउस के कर्मचारियों ने फोन तक नहीं उठाया बिजली कंपनी के कर्मचारियों की लापरवाही का अालम यह रहा कि युवक की मौत के बाद जब स्थानीय लोगों ने पावरहाउस फोन किया तो किसी ने काल भी नहीं उठाया। जिस लाइनमैन की लापरवाही से विनोद की जान गई वह आउटसोर्स कर्मचारी था। बताया जा रहा है कि वह अक्सर बिजली संबंधी काम के लिए क्षेत्र के किसी युवक को थोड़े रुपयों का लालच देकर उनसे काम कराता था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |     शिवपुरी विधायक ने 44 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन     |     वास्तविक जरूरतों को पूरा करने वाली हो नई दिव्यांगजन नीति:नारायण सिंह कुशवाह     |     युवा संगम कार्यक्रम में 333 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 272 को मौके पर मिले ऑफर लेटर     |     जिला अभिभाषक संघ चुनाव::किसी भी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया,अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव पदों के लिए होगा चुनाव     |     स्मार्ट मीटर के भारी बिलों से भड़का आक्रोश,महिलाओ ने विद्युत मंडल कार्यालय पर लगाया ताला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811