Let’s travel together.

केवी गुना में विद्यारंभ संस्कार महोत्सव के साथ अन्य गतिविधियों का हुआ आयोजन

0 111

 

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

केंद्रीय विद्यालय गुना में नए सत्र के प्रारंभ होने के साथ नए विधार्थियो के स्वागत में विद्यारंभ संस्कार महोत्सव का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि प्राचार्य विनोद राजोरिया जी एवं अथिति नीतू शर्मा मैडम द्वारा दीप प्रज्वलन कर मां सरस्वती जी की मूर्ति पर पुष्प मल्यार्पण कर कार्यक्रम विधिवत् प्रारंभ किया योगाचार्य महेश पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में स्वागत गीत के साथ प्राचार्य महोदय जी और नए बच्चों का स्वागत किया गया उसके पश्चात् विधार्थियो द्वारा कविता, नृत्य प्रस्तुती, गीतों एवं अपने विचारों के माध्यम से विद्यालय के नियम रेगुलेशन और विद्यालय में होने वाली गतिविधियों से अवगत कराया जिसमें खेलकूद से संबंधित योगासन से संबंधित म्यूजिक से संबंधित चित्र कला से संबंधित पढाई से संबंधित नए विधार्थियो को अवगत कराया, जिसमें मंच संचालन का कार्य राजेश प्रजापति सर द्वारा किया गया, वही दूसरी ओर विद्यालय में विभिन्न खेलों और योगासन के ट्रायल प्रारम्भ हो गए हैं जिसमें विधार्थियो को सिलेक्ट कर ज़िला वा रीजनल लेवल से लेकर नेशनल तक भेजा जाना है जिसमें खेलों वा योगासन के माध्यम से विद्यार्थी अपनी प्रतिभा निखार कर नेशनल स्तर पर अपना स्थान बना सके हाल ही में विजयपुर गेल में नगरी राजभाषा कार्यालय समिति द्वारा आयोजित चित्र अभिव्यक्ति प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय से गणित शिक्षक श्री रंगनाथ शर्मा , ऋषिकेश भार्गव सर ने भाग लिया जिसमें रंगनाथ शर्मा सर द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया इस अवसर पर जिसमें राजभाषा के क्षेत्रीय प्रभारी श्री अग्रवाल जी विजयपुर गेल द्वारा पुरस्कार प्रदान किया । इस प्रतियोगिता में गुना विजयपुर क्षेत्र के सभी शासकीय कार्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया । इस अवसर पर नीतू शर्मा मैडम, ठाकुर सर, असफाक सर प्रतीभा मेम, राजेश प्रजापति सर, रीना, गरिमा मेम ,शिल्पी रघुवंशी मैम, प्रियंका, नीलम मेम,आयुषी मेम, हर्षिता मेम, शुभम सर, मानव सर सहित केन्द्रीय विद्यालय गुना के सभी स्टाफ सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811