Let’s travel together.

सांची विश्वविधालय में भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सौंपा ज्ञापन

0 100

युवाओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया
रायसेन। सांची यूनिवर्सिटी में व्याप्त भर्राशाही के खिलाफ जिले के युवाओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मुकेश कुमार को दिया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से सांची यूनिवर्सिटी में हो रहे भ्रष्टाचार को रोकने एवं दोषियों को दंडित करने, वीसी को हटाने एवं भ्रष्टाचार रोकने हेतु उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की गई । जिला कलेक्ट्रेट के परिसर में पहुंचे युवाओं ने एसडीएम को ज्ञापन देते हुए अपनी बात कही। उल्लेखनीय है कि साँची बौद्ध विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर इसकी शुरुआत से ही सवाल खड़े हो रहे है वहीं पिछले दिनों नियुक्ति आदेश से पहले ही चयनित उम्मीदवारों की सूची सामने आने से इस मामले में गड़बड़झाला होने की सम्भावना बढ़ गई। युवाओं ने आरोप लगाया है कि एक तरफ उच्च शिक्षा विभाग विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने लगातार भर्तियां कर रहा है वहीं दूसरी तरफ साँची स्थित बौद्ध विश्वविद्यालय में वीसी की शह पर भ्रष्टाचार हो रहा है।
युवाओं का नेतृत्व कर रहे शुभम वर्मा ने बताया कि यहां प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में गड़बड़ सामने आई है। यूनिवर्सिटी के टीचिंग स्टाफ में हुई भर्तियों में धांधली कर नियमों को दरकिनार किया गया है। नियुक्ति आदेश से पहले ही चयनित उम्मीदवारों की सूची सोशल मीडिया में वायरल हो गई है।
गौरतलब है कि विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया में चल रही गड़बड़ियों की शिकायत यूजीसी को भी की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811