Let’s travel together.

ई-आफिस आइडी के बिना काम कर रहे 21 कर्मचारी लाइन हाजिर

110

इंदौर । पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर ने 21 कर्मचारियों को सीपी कार्यालय से पुलिस लाइन भेज दिया। सभी कर्मचारी बगैर ई-आफिस आइडी के कार्य करते पाए गए।

आयुक्त ने एक माह पूर्व ही ई-आफिस की शुरुआत की थी। पुलिस आयुक्त के ई-आफिस से हजारों रुपये कीमती कागज की बचत के साथ समय भी बच रहा है। पहले फाइलें इधर-उधर हस्ताक्षर के लिए अटकी रहती थीं। कर्मचारी और अधिकारी हस्ताक्षरों के लिए घंटों तक अफसरों के केबिन में चक्कर लगाते रहते थे। ई-आफिस से समय की बचत होने लगी है। सभी कर्मचारियों की आइडी बना दी गई है।

अब डीसीपी आफिस के स्टाफ की होगी समीक्षा

कार्य की समीक्षा के दौरान पता चला कि 21 कर्मचारी ऐसे थे, जिनकी ई-आफिस की आइडी नहीं थी। सभी कर्मचारियों को सीपी आफिस से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। सीपी के मुताबिक, दूसरे चरण में डीसीपी आफिस के स्टाफ की समीक्षा की जाएगी।

खाली प्लाट पर कचरा फेंका, 15 हजार का चालान बना

इंदौर। सिल्वर स्प्रिंग फेज-1 कालोनी में रिलायंस डिजिटल शोरूम के संचालक द्वारा दुकान का कचरा निगम के कचरा संग्रहण वाहन को नहीं देते हुए खुले में खाली प्लाट पर फेंका जा रहा था। निगम को इसकी सूचना मिली तो निगम की टीम ने मौके पर जाकर जांच की। शिकायत सही पाए जाने पर दुकान संचालक पर 15 हजार रुपये का स्पाट फाइन लगाया गया। आसपास के दुकानदारों को भविष्य में कचरा खाली प्लाट पर नहीं फेंकने की समझाइश भी दी गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |     खिरीया नारायणदास टेकरी में किराना दुकान में भीषण आग, छह लाख का सामान जलकर खाक     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी कामयाबी,दो अपहृता नाबालिक बालिकाओं सकुशल किया बरामद     |     चित्रकूट धार्मिक स्थल के साथ ही नवाचारों का केन्द्र-राजेन्द्र शुक्ल     |     मप्र शिक्षक संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग संपन्न     |     जून समाप्ति पर भी सूखी नदियां, थमी धान की रोपाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811