Let’s travel together.

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य ने किया वन स्टाॅप सेंटर का निरीक्षण

0 535

धीरज जॉनसन दमोह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन एवं सदस्य सरबजीत सिंह ने वन स्टाॅप सेंटर (सखी केन्द्र) का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी पी राय और यहां के प्रशासक एम कुर्मी द्वारा सेंटर के कार्यो की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई साथ ही न्यायमूर्ति जैन एवं सदस्य सबरजीत सिंह ने प्रत्येक कक्ष का निरीक्षण कर प्रकरणों की जानकारी हासिल की,व सुझाव भी दिए।सेंटर पर पुलिस अधीक्षक डी आर तेनीवर पुलिस स्टाफ सहित उपस्थित रहे।


2018 में जुलाई माह से प्रारम्भ 24 घण्टे खुले रहने वाले इस सेंटर में अब तक घरेलू हिंसा व पीड़ित महिलाओं के 738 केस आये है जिसमें से लगभग 233 केस रनिंग में है,यहां की प्रशासक एम कुर्मी ने बताया कि यहां कुल स्टाफ 9 है,पीड़ित महिला यहां स्वयं,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से,महिला हेल्प लाइन की मदद से व पुलिस की सहायता से भी यहां तक आती है,जिसके बाद काउंसलिंग, स्वयं के वकील,विधिक सहायता, समझौता के माध्यम से प्रकरण समाप्त किये जाते है यहां आश्रय सुविधा भी उपलब्ध है।

“एक समस्या जिसे जाना गया कि रात में अगर महिला बीमार पड़ जाए या बीमारी की हालत में आती है तो उसे चेकअप या जाने के लिए व्हीकल की व्यवस्था नहीं है इसे नोट किया है शासन को सिफारिश प्रेषित करेंगे कि न केवल यहां पर परंतु मध्यप्रदेश के सभी वन स्टॉप सेंटर के अंदर व्हीकल सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके”

न्यायमूर्ति एन के जैन
अध्यक्ष, मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग,भोपाल

“महिलाओं तथा बच्चों के संरक्षण के संबंध में यहां जानकारी लेने आए, आयोग का उद्देश्य है कि डोमेस्टिक वायलेंस से रिलेटेड प्रकरण का निराकरण कैसे किया जाता है अगर सहायता की आवश्यकता है तो वह देखना था”
-एस. सिंह सदस्य
मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग,भोपाल

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811