Let’s travel together.

तिरंगा यात्रा में शामिल हुए उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कह-भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रण लें

0 53

भोपाल।उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि आज़ादी का अमृतकाल चल रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत आर्थिक महाशक्ति बन चुका है। आज पूरा देश मज़बूती के साथ आगे बढ़ रहा है। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि आज भारत में अच्छा कार्य करने की अनंत संभावनायें और अवसर हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश की आज़ादी के लिए अपना बलिदान दिया, उसी प्रकार आज हर नागरिक को भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रण लेना है।

उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल भोपाल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित जनों को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएँ दीं एवं हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर गर्व से उत्साहपूर्वक स्वतंत्रता दिवस को मनाने का संदेश दिया।

स्वास्थ्य विभाग भोपाल द्वारा प्रातः 9 बजे जयप्रकाश चिकित्सालय परिसर से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा चिनार पार्क, बोर्ड ऑफिस चौराहा, नूतन कॉलेज में देशभक्ति की अलख जगाते हुए चार इमली में समाप्त हुई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी और आमजन ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पर्यावरण दिवस पर आईएएसई के प्रशिक्षणार्थियों का शानदार प्रदर्शन, पोस्टर प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रगत अध्ययन संस्थान में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर “ईको-सृजन 2026” का सफल आयोजन     |     सौतेले भाइयों पर धोखाधड़ी कर जमीन बेचने का आरोप     |     नमो शिवपुरी का पर्यावरण संकल्प: मेडिकल कॉलेज में ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर शिवपुरी कॉलेज में पौधारोपण: छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ     |     हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811