रायसेन। जिले के होनहार राइडर आदिल खान पुत्र श्री आसिफ मो0 खान ने इंदौर में राष्ट्रीय स्तर की पांचवीं मालवा स्प्रिंट 2022 रैली में हिस्सा लेकर नगर सहित जिले का नाम रौशन किया है। उन्होंने देशभर से आए प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए भारतीय मोटर्स स्पोर्ट फेडरेशन द्वारा प्रमाणित रैंगलर डीजल केटेगिरी में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। उक्त रैली मालवा मोटर्स स्पोर्टस क्लब द्वारा आयोजित की गई थी। आदिल खान ने बताया कि उक्त रैली में भोपाल, इंदौर, नागपुर, गोवा, मुंबई सहित देश के विभिन्न राज्यों से करीब 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। उक्त राष्ट्रीय स्तर की रैली प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है, लेकिन विगत दो वर्षों से कोरोना की वजह से इसका आयोजन नहीं हो सका था। रैली का आयोजन विगत 6 मार्च को पीथमपुर इंदौर में किया गया था, जिसमें मो. आदिल खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उक्त उपलब्धि हासिल की। इस रेस में जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले आदिल एकमात्र प्रतिभागी थे। उनकी इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, एस मुनियन, रम्मू तौमर, बृजेश चतुर्वेदी, मो. तलत खान, बाबू भाई, हकीम उद्दीन मंसूरी, शकील खान, मजहर भाई, राजकुमार यादव आदि ने बधाई दी है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Next Post