विदिशा। थाना कोतवाली पुलिस विदिशा द्वारा सघन वाहन चेकिंग कार्रवाई के माध्यम से चलानी कार्रवाई कर शराब पीकर मोडीफाई साइलेंसर वाली बुलेट को किया जप्त एवं मॉडिफाई साइलेंसर हटवाकर लोगों को जनजागरूक किया ।

थाना कोतवाली विदिशा पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री दीपक शुक्ला के आदेश अनुसार एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री विकास पांडेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आशुतोष सिंह राजपूत व थाना स्टाफ के साथ थाना कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग पॉइंट लगाकर गुंडे बदमाश एवं संदिग्धों के वाहनों की चेकिंग की गई ।
उक्त कार्रवाई से प्रेरित होकर नगर के कुछ युवा अपने मोटरसाइकिल को लेकर थाने पर आए और स्वत: ही अपने तेज आवाज करने वाले मॉडिफाई साइलेंसर 08 बुलेट मोटरसाइकिल के आमजन के हित में हटवा कर लोगों को जन जागरूक किया ।
नगर पुलिस अधीक्षक विकास पाण्डेय ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया गया कि सभी अपनी मोटरसाइकिल में विधिवत नंबर अंकित कराएं एवं कोई भी व्यक्ति मॉडिफाई साइलेंसर वाली गाड़ी ना चलाएं।