Let’s travel together.

वरिष्ठ फिल्म समीक्षक विनोद नागर को मिलेगा साहित्य रत्न सम्मान

0 112

 

भोपाल।इण्डिया नेट बुक्स तथा बीपीए फाउंडेशन द्वारा वर्ष 2023 के साहित्य रत्न सम्मान के लिए नगर के वरिष्ठ फिल्म समीक्षक विनोद नागर को चुना गया है। उन्हें यह सम्मान 9 मार्च 2024 को नई दिल्ली में आयोजित हिन्दी साहित्यकार सम्मान उत्सव में प्रदान किया जाएगा।

आयोजन समिति के फाउंडर-चेयरमैन डॉ. संजीव कुमार के अनुसार विनोद नागर का चयन सिनेमा साहित्य विधा में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए किया गया है। 67 वर्षीय श्री नागर की पचास वर्ष की शब्द यात्रा को समेटे छह खण्डों वाले रचना समग्र की दो पुस्तकें सिनेमा पर केन्द्रित हैं। फिल्म पत्रिका “माधुरी” के पूर्व संपादक स्व. अरविन्द कुमार और मध्यप्रदेश के दो शीर्ष फिल्म समीक्षकों स्व. श्रीराम ताम्रकर और स्व. जय प्रकाश चौकसे को समर्पित इन पुस्तकों की प्रस्तावना/भूमिका देश के जाने माने फिल्म समीक्षकों अजय ब्रह्मात्मज, प्रदीप सरदाना, फिल्म लेखक निर्देशक रूमी जाफरी, अभिनेता राजीव वर्मा ने लिखी हैं। 1973 से फिल्म समीक्षक के रूप में सक्रिय श्री नागर की सिनेमा पर केन्द्रित तीन और किताबें- “सुबह सवेरे का सिने विमर्श”, “सिने विमर्श सुबह सवेरे का” और “प्रजातंत्र में बातें फिल्मों की” जल्द ही छपकर आने वाली हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811