Let’s travel together.

राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से आत्मनिर्भर हो रही नारी शक्ति,डोमेश्वरी वर्मा

0 202

सुरेन्द्र जैन धरसीवां

समाज कल्याण विभाग की ओर से मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित वृद्धजन महिलाओं के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से आज ग्रामीण क्षेत्रों में नारी शक्ति आत्मनिर्भर हो रही हैं ।


समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित नारी शक्ति के इस सम्मान समारोह के लिए उन्होंने समाज कल्याण विभाग के डायरेक्टर भूपेंद्र पांडे व जनपद सीईओ वीरेन्द्र जायसवाल का धन्यवाद देते हुए कहा कि राज्य की भूपेश सरकार ने गौठान गौधन न्याय योजना के माध्यम से नारी शसक्तीकरण की दिशा में प्रशंसनीय कार्य किया है आज समूह से जुड़ी महिलाएं गांव गांव में गौठानो के माध्यम से एक से बढ़कर एक दैनिक उपयोग की सामग्री एवं खाद्य सामग्री बना रही हैं बेंच रही है और आत्मनिर्भर बन रही हैं ।


इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा विधायक प्रतिनिधि हर्षित शर्मा समाज कल्याण विभाग के डायरेक्टर भूपेंद्र पांडे जिला पंचायत सदस्य हरिशंकर निषाद जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव मनरेगा सीईओ ने दिव्यांग दंपति को प्रोत्साहन राशि का एक लाख का चेक प्रदान किया

बुढ़ापे का मिला सहारा तो खिल उठे चेहरे

बुढ़ापे में बृद्धजनों का एक ही सहारा होता है ओर वह है लाठी जिसके सहारे यहां से वहां जहां भी आना जाना हो वृद्धजन करते रहते है कार्यक्रम में वृद्ध महिलाओं को बुढ़ापे की लाठी कुंभड़ी एवं श्रवणयन्त्र ओर ट्रायसिकिल वितरित की गई जिन्हें पाते ही वृद्ध महिलाओ के चेहरे खिल उठे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |     सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास फतेहपुर में मनाया गया विश्व साइन लैंग्वेज डे     |     किसान का गेहूं ग्रेडिंग पास, गरीब की थाली में सड़ा कंकड़! बाड़ी PDS में सरकारी सिस्टम का घिनौना खेल उजागर     |     पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811